फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jovit secured first place with a jump of 4.13 meters

Fatehabad News: जोवित ने 4.13 मीटर की छलांग लगा पाया पहला स्थान

Sat, 10 Oct 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jovit secured first place with a jump of 4.13 meters
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता ​​खिजाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोज
फतेहाबाद। नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के तहत शनिवार को पुलिस लाइन स्थित खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-16 वर्ग में जोवित मांझू और मुस्कान ने लंबी कूद और 60 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव बलवान पारता ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

--------------
लड़कों के वर्ग के परिणाम
अंडर-16 बालकों की लंबी कूद में गोरखपुर के जोवित मांझू ने 4.13 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। नांगल के प्रिंस 3.95 मीटर के साथ दूसरे और फतेहाबाद के रुखसार 3.94 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 मीटर दौड़ में जोवित मांझू ने 7.51 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अंकुश 7.56 सेकंड के साथ दूसरे और हरमन सिंह 8.10 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
शॉट पुट में अहेड़वान, रतिया के हरगुन सिंह ने 11.08 मीटर के प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। मदन लाल 8.42 मीटर के साथ दूसरे और चंदर पाल 8.10 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-16 बालकों की 80 मीटर हर्डल दौड़ में गोविंद यादव ने 12.04 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। अंकुश 13.12 सेकंड के साथ दूसरे और लोकेश 15.43 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
-----------
लड़कियों के वर्ग के परिणाम
अंडर-16 बालिकाओं की लंबी कूद में मुस्कान ने 3.35 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। रिपल 3.33 मीटर के साथ दूसरे और रतिया की प्रीत 3.15 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-14 बालिकाओं की ट्रायथलॉन स्पर्धा में दिव्यान ने पहला, हंसाना ने दूसरा और रतिया की अमृत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-16 बालिकाओं की 60 मीटर दौड़ में मुस्कान ने 8.98 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। भावना रेखा 9.11 सेकंड के साथ दूसरे और सानू 9.28 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही।
शॉट पुट में भारती ने 9.60 मीटर के प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। वाटिका 6.44 मीटर के साथ दूसरे, नंदेर कौर 6.15 मीटर के साथ तीसरे और अनिषा 5.90 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रही।

अंडर-16 बालिकाओं की 80 मीटर हर्डल दौड़ में सहिंता ने 12.55 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। रिधिं 15.41 सेकंड के साथ दूसरे तथा नैंसी 17.20 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed