फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP strongly objected to CM's statement: Nishan Singh

सीएम के बयान पर जजपा को कड़ी आपत्ति : निशान सिंह

Fri, 05 May 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 May 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
JJP strongly objected to CM's statement: Nishan Singh
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह।
टोहाना (फतेहाबाद)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जजपा के संबंध में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दिए गए बयान में कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है जजपा की नहीं है। जजपा सिर्फ हमारी सहयोगी है। मुख्यमंत्री को ऐसे बयान देने से परहेज करना चाहिए था।
विज्ञापन

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीएम जैसे बड़े पद पर रहकर ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो भाजपा की सरकार है न ही जजपा की सरकार है। प्रदेश में गठबंधन की सरकार चल रही है। प्रदेश में सरकार बनने के समय कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय किया गया था। इसमें युवाओं के लिए नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण व 5100 बुढ़ापा पेंशन तक की बात कही गई थी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व उस समय के पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष ये बातें हुई थी, तो इस समय सीएम को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। सिंह ने कहा कि चुनाव भाजपा व जजपा ने भले ही अलग-अलग लड़ा था और चुनाव के समय 5100 पेंशन का वादा किया था, लेकिन गठबंधन के समय जनता के हित को देखते हुए कुछ बातें रखी गई थी, लेकिन मुखर होकर किसी बात को कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed