फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP Principal General Secretary Digvijay Chautala had to face opposition in Fatehabad

Haryana: जजपा नेता दिग्विजय चौटाला के सामने माइक लेकर बोला युवक- ये चिट्टा ले बैठेगा हमारी नस्लों को

Thu, 22 Sep 2022 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू कलां, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू कलां, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 11:22 PM IST
सार

भट्टू खंड के गांव पीलीमंदोरी में जजपा प्रधान महासचिव को युवक का गुस्सा झेलना पड़ा। गांव में युवक सुमेर सिंह ने दिग्विजय चौटाला के हाथ से माइक लेकर गांव में नशा बिकने और चोरी होने जैसे मुद्दे रखे।

विज्ञापन
JJP Principal General Secretary Digvijay Chautala had to face opposition in Fatehabad
फतेहाबाद में जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला को झेलना पड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के दो दिन से फतेहाबाद के गांवों में दौरा कर रहे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला को गांव पीलीमंदोरी में युवक के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इस दौरान जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी वहां मौजूद रहे। 

विज्ञापन


गांव में युवक सुमेर सिंह ने दिग्विजय चौटाला के हाथ से माइक लेकर गांव में नशा बिकने और चोरी होने जैसे मुद्दे रखे। युवक ने कहा कि ये चिट्टा हमारी आने वाली नस्लों को ले बैठेगा। छह-छह फुट के जवान खराब हो रहे हैं। इस दौरान माहौल गरमा गया।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीण युवक सुमेर सिंह को रोकने का भी प्रयास करते रहे, लेकिन उसने बेबाकी से अपनी बात रखी। बाद में दिग्विजय चौटाला ने आश्वासन दिया कि वह नशे और चोरियों पर रोक को लेकर एसपी से उनके सामने ही बात करेंगे। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह ग्रामीणों के पक्ष में खड़े होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वीरवार को दिग्विजय चौटाला भट्टू क्षेत्र के गांवों के दौरे पर थे। उन्होंने बनगांव, पीलीमंदोरी, ठूंइया, ढाबी कलां, खाबड़ा कलां, किरढ़ान, बनावाली व धारनिया का दौरा किया।

यह भी पढ़ें : Hisar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहली बार तस्करों के अवैध मकानों पर चली जेसीबी

आपके बड़े भाई उपमुख्यमंत्री है, आपसे न कहें तो किसे कहें
माइक लेकर युवक सुमेर सिंह ने दिग्विजय से कहा कि आपके बड़े भाई साहब सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं, आपसे मांग नहीं करें तो किससे करें। आप आज आए हो, इसलिए आपके सामने समस्या रख रहे हैं। गांव में चोरी हो गई, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। गली-गली में नशा बिक रहा है। आज अगर हम नहीं बोलेंगे तो कौन सुनेगा।

 
या तो चिट्टा बंद कर दो, या हमें खुली छूट दे दो
युवक सुमेर सिंह ने दिग्विजय चौटाला से कहा कि या तो चिट्टा बंद करवा दो। या पुलिस और चिट्टा वालों को एक तरफ करके हमें खुली छूट दे दो। हमें छूट दे दो कि अगर हम चिट्टे वालों को सीधा करें तो हमारे पर केस दर्ज नहीं होंगे।
 
रसूखदार की चोरी निकलवा दें, मान जाएंगे
युवक सुमेर ने दिग्विजय चौटाला को चेतावनी दी कि गांव के रसूखदार बबलू राड़ के यहां हुई चोरी निकलवा दो, तो आपको मान जाएंगे। अगर रसूखदार की चोरी नहीं निकली तो आम आदमी की क्या सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed