फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   jind, urban state, roads, harayana

खस्ता हालत में अर्बन एस्टेट की सड़कें

Mon, 27 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
jind,  urban state, roads,   harayana
टूटी अर्बन एस्टेट की सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार अर्बन एस्टेट के लोग प्रशासन की बेकद्री का शिकार हैं। अच्छी सुविधाओं के साथ शहर में रहने का सपना लेकर अर्बन एस्टेट में रहने आए लोग अब गांवों से भी बदतर माहौल में रह रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी यहां की  सड़कों से है। लोगों का कहना है कि महंगे भाव में प्लाट लेकर तमाम सुविधाओं के लिए वे यहां आए, लेकिन अब हुडा सेक्टर भी प्रशासन की बेकद्री का शिकार हो रहे हैं।
अर्बन एस्टेट में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से प्रशासन ने यहां की सड़कों की सुध नहीं ली है। करीब छह साल पहले बहुत ही निम्न गुणवत्ता की सड़कें बनी थी, लेकिन अब तक किसी ने आकर भी नहीं देखा है। अर्बन एस्टेट में करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़केें और यहां तीन हजार से अधिक मकान हैं। अब अर्बन एस्टेट की गलियों में गहरे गड्ढे बन चुके हैं, लेकिन इनकी सुध नहीं ली जा रही है। इससे लोग हुडा प्रशासन के प्रति नाराज हैं।
विज्ञापन


किस बात के टैक्स लेती है सरकार
अर्बन एस्टेट निवासियों का कहना है कि वे सरकार को नियमित रूप से टैक्स देते हैं। इसके बदले उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि यहां अर्बन एस्टेट में तारकोल की सड़कें बनाई जाती हैं, जो जल्द ही टूट रही हैं। यदि यहां सीसी की सड़कें बनें तो कुछ राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा और नगर परिषद के बीच उलझा विकास
अर्बन एस्टेट का मामला फिलहाल हुडा और नगर परिषद के बीच उलझा है। इसके चलते ही कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यहां के लोग इस पर फैसला चाहते हैं।

वर्षोें से नहीं हो रहा समाधान
पिछले कई साल से सड़कें टूटी पड़ी हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा। इसको लेकर कई बार हुडा ऑफिस भी गए, लेकिन वहां कहा गया कि अब रोड बनाने का काम नगर परिषद का है, जबकि नगर परिषद इसका पत्र नहीं आने की बात कह रहा है। स्थिति बहुत खराब है। - हीरालाल, अर्बन एस्टेट

दिन में जलती है लाइट
हुडा क्षेत्र की सुध प्रशासन नहीं ले रहा है। यहां अक्सर स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहती हैं। इससे साफ है कि कोई भी यहां की सुध नहीं ले रह है। लोगों से टैक्स वसूल कर ठेकेदारों की जेब में भरा जा रहा है। -ओमप्रकाश, अर्बन एस्टेट

 नगर परिषद बनवाएगा सड़क
अर्बन एस्टेट की सड़कें बनने का काम अब हुुडा से नगर परिषद को चला गया है। इसका काम नगर परिषद ही करवाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। -विनोद कुमार, एसडीई, हुडा


सरकार के पत्र का इंतजार
इसको लेकर अभी तक सरकार से पत्र नहीं आया है। इसमें कुछ पेंचीदगियां बाकी हैं। इसके चलते नगर परिषद यहां काम नहीं करवा पा रहा है। पत्र आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। -पूनम सैनी, चेयरपर्सन नगरपरिषद।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed