फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jind firm will catch a monkey in Tohana city for Rs 2204

Fatehabad News: टोहाना शहर में 2204 रुपये में एक बंदर पकड़ेगी जींद की फर्म

Sat, 26 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jind firm will catch a monkey in Tohana city for Rs 2204
टोहाना शहर के वार्ड नंबर 5 में बंदरों का झुंड। 
टोहाना। नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र से बंदर पकड़ने के लिए जींद के राजेंद्र नगर की दी विकास नागर कॉ-ऑपरेटिव लिमिटेड सोसायटी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। सोसायटी की ओर से कुछ दिनों बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई से अनुमति मिलने के बाद नगर परिषद ने आगामी कार्रवाई काे पूरा कर लिया है ताकि आमजन को बंदरों की समस्या से निजात दिलाई जा सके। विभाग द्वारा एजेंसी को 26 अप्रैल 2025 तक बंदरों को पकड़ने व सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही गई है। नगर परिषद द्वारा जारी किए गए वर्क आर्डर में बताया गया है कि एजेंसी द्वारा 2244 रुपये प्रति बंदर पकड़ने का रेट भरा गया था।
विज्ञापन

जिसके बाद एजेंसी को इस बारे में नेगोसिएशन करने के बारे में कहा तो 18 अक्तूबर को एजेंसी द्वारा 2204 रुपये में बंदर पकड़ने की बात कही गई तो जिला नगर आयुक्त के पास पत्र भेजा गया। उन्होंने कहा कि डीएनआईटी व नगर परिषद की शर्तों के अनुसार 2204 रुपये में प्रति बंदर पकड़ने व सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शहर के इन मार्गाें पर बंदरों की भरमार
नगर परिषद के अंतर्गत एरिया रेलवे रोड, कल्पना चावला पार्क, हर्बल पार्क, जैन समाधि रोड, दो नहरों के बीच योगाश्रम, वार्ड 5 एरिया, प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर, श्रीकृष्ण गोशाला सहित कई जगहों पर बंदरों के झुंड घूमते हैं, जो कि आमजन के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं। बंदरों की इस समस्या को लेकर शहरवासी निखिल जैन द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को ट्वीट किया गया था। अमर उजाला की ओर से भी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

--------
नगर परिषद की ओर से एजेंसी को 2204 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से बंदर पकड़ने का टेंडर दिया गया है। जल्द एजेंसी द्वारा बंदर पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed