{"_id":"64730c416559ab359c001798","slug":"jeweler-committed-suicide-in-fatehabad-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: सोने के जेवरों की राशि न आने और प्लॉट की रजिस्ट्री न होने से परेशान ज्वेलर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: सोने के जेवरों की राशि न आने और प्लॉट की रजिस्ट्री न होने से परेशान ज्वेलर ने दी जान
Sun, 28 May 2023 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 01:41 PM IST
सार
मृतक मोहित की पत्नी मीनू ने बताया कि भूथन निवासी बलजीत ढाका ने अपने भांजे की शादी के लिए उसके पति मोहित की दुकान से सात-आठ साल पहले 17 तोले सोने के जेवर 33 हजार रुपये के भाव से बनवाए थे। इस दौरान डेढ़ लाख रुपये दिए गए जबकि करीब सात लाख रुपये बकाया हैं। बलजीत ने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के रेगर बस्ती में एक ज्वेलर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने सात-आठ साल पहले बनवाए गए सोने के जेवरों की राशि न आने और प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने से परेशान होकर सुसाइड करने के आरोप लगाए हैं। मामले में शहर पुलिस ने रविवार को मृतक रेगर बस्ती निवासी मोहित की पत्नी मीनू उर्फ महक के बयान पर पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी हरदीप शर्मा, संदीप शर्मा व भूथनकलां निवासी बलजीत ढाका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रेगर बस्ती निवासी ज्वेलर मोहित ने जहर खा लिया। उसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक मोहित की पत्नी मीनू ने बताया कि उसके पति की रेगर बस्ती में सोने-चांदी के जेवर की दुकान है। उसके पति ने सावित्री से तीन साल पहले एक प्लॉट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री सरदूलगढ़ निवासी जगदीश के नाम थी, जिसकी मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद उसके बेटे हरदीप शर्मा और संदीप के नाम रजिस्ट्री हो गई।
इसके अलावा भूथन निवासी बलजीत ढाका ने अपने भांजे की शादी के लिए उसके पति मोहित की दुकान से सात-आठ साल पहले 17 तोले सोने के जेवर 33 हजार रुपये के भाव से बनवाए थे। इस दौरान डेढ़ लाख रुपये दिए गए जबकि करीब सात लाख रुपये बकाया हैं। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई लेकिन बलजीत ने पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि पांच-छह दिन से मोहित के मोबाइल पर फोन आ रहे थे। प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने और सोने के जेवरों की राशि न देने से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।