फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jesus Christ came to the world to liberate people from sins: Pastor Chhinderpal

यीशु मसीह दुनिया में लोगों को पापों से मुक्ति देने आए : पादरी छिंद्रपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Jesus Christ came to the world to liberate people from sins: Pastor Chhinderpal
शेरगढ़ ढाणी में क्रिसमस डे कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। 
रतिया। टोहाना रोड स्थित शेरगढ़ ढाणी में क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पादरी छिंद्रपाल ने की। सैकड़ों की संख्या में यीशु मसीह का जन्मदिवस मनाने श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पादरी छिंद्रपाल व पादरी पीटर हंस व डेविड ने लोगों को बताया कि यीशु मसीह दुनिया में धर्म बदलने नहीं बल्कि लोगों को उनके पापों से मुक्ति देने के लिए आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ सेमिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों व एडवोकेट हरपाल ग्रोहा ने लोगों को नशों से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


पादरी ने प्रेम और शांति से रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है। उसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई भी धर्म हिंसा या वैरभाव नहीं सिखाता बल्कि एक दूसरे को मिल जुलकर रहने का संदेश देते हैं। हमें मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यीशु ने पूरी दुनिया में प्रेम-प्यार का संदेश दिया। आज उनके जन्मदिवस को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यीशु सब के दुखों को दूर करने वाले हैं। जो व्यक्ति उन्हें सच्चे मन से याद करता है, उनके दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है। इसलिए हमें यीशु को सच्चे मन से याद करना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed