{"_id":"458d1aaaf49e0a2b1bbd5b58d836872b","slug":"jam-in-the-market-neither-security-nor-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में जाम, न सुरक्षा और न इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में जाम, न सुरक्षा और न इंतजाम
Updated Sat, 18 Oct 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली को लेकर शहर में न तो जरूरत के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था है, न ही इसके इंतजाम की तैयारियां। भीड़भाड़ वाले बाजारों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। एक आध बाजार में हैं तो मात्र अपनी औपचारिकता ही पूरी कर रहे हैं। वहीं, शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मतगणना के बाद दीपावली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
व्यापार मंडल के प्रधान डा. आत्म प्रकाश मैहता ने बताया कि प्रशासन के रोक के बावजूद भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यातायात कर्मचारी 10 मिनट अपनी ड्यूटी करके चले जाते हैं। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
किसी भी आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस बाजार में नहीं आ सकेगी। उनकी मांग है कि प्रशासन को पार्किंग के लिए अलग से स्थान निर्धारित करना चाहिए। रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम आहुजा ने कहा कि बाजार में जाम ने सारा माहौल खराब कर रखा है।
विज्ञापन
पहले चुनाव के कारण व अब धान के कम दामों के कारण बाजार में ग्राहक नहीं हैं। अभी तक मंदी छाई हुई है। ऐसे में जाम व सुरक्षा प्रबंध न होने से लोगों के मन में असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। सीसीटीवी कैमरे सिर्फ फव्वारा चौक पर लगे हुए हैं। बाकी कहीं भी कैमरे नहीं लगे हुए।
राज जरनल स्टोर के संचालक पटाखा विक्रेता दीपक आहूजा ने बताया कि इस बार सरकार ने चाइनीज पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके कारण पटाखों के दाम बढ़ गए हैं।
ग्राहक पवन कुमार, दीपू व दिलजीत ने बताया कि बाजार में परिवार के साथ प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं हैं। फतेहाबाद के एक मात्र बाजार थाना रोड पर ही सभी प्रकार के मुख्य शोरूम हैं जिसमें सोना, चांदी, कपड़ा, जूते व जनरल सामान मिलता है। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था व्यापक होनी चाहिए।
वहीं, शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि अभी पुलिस फोर्स चुनावी मतगणना में लगी हुई है। मतगणना के बाद दीवाली पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। नाके लगाए जाएंगे। किसी भारी वाहन को मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम दीपावली की तैयारियों में जुट गया है। त्योहार पर आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। ओवरलोड से बचने के लिए ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। नीचे लटकी केबलों को कसा जा रहा है। निगम के एसडीओ शिवराज चौहान ने दावा करते हुए बताया कि त्योहार में शहरवासियों को 24 घंटे बिजली मिलेगी।
एक घंटे पहले होगी पेयजल आपूर्ति
शहरवासियों को पेयजल की किल्लत से दो चार न होने पड़े, इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल शहर में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती है। खैरातीखेड़ा रोड पर नवनिर्मित जलघर से नहरी पानी की आपूर्ति होती है। यहां 22 एकड़ में विशाल टैंक है, जहां से सुबह 4 बज कर 40 मिनट व सायं 3 बजकर 20 मिनट पर पानी की आपूर्ति की जाती है। विभाग का दावा है कि अब पानी की आपूर्ति दो घंटे पहले कर दी जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि दीवाली के अवसर पर सुबह एक घंटा व शाम को एक घंटा पहले पानी की आपूर्ति की जाएगी ताकि शहर वासियों को पानी की दिक्कत न हो।
दीपावली को भी होगी सफाई
इस दीपावली पर सफाई कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। छुट्टी के दिन भी सफाई कार्य जारी रहेगा। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के लिए रोस्टर बनाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि सीएसआई साधुराम की ड्यूटी लगाई गई है, वह जहां जरूरत हो वहां कर्मचारी तैनात करें। दीपावली के दिन व अगले दिन अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। ताकि शहर वासियों को दिवाली गंदगी में न मनानी पडे़।