फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12.98 lakh sanctioned for the construction of a concrete irrigation channel in Jandwala Bagar

Fatehabad News: जांडवाला बागड़ में पक्के सिंचाई खाल के निर्माण के लिए 12.98 लाख मंजूर

Mon, 12 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
12.98 lakh sanctioned for the construction of a concrete irrigation channel in Jandwala Bagar
पंचायती राज विभाग का कार्यलय। संवाद
फतेहाबाद। गांव जांडवाला बागड़ में किसानों की वर्षों पुरानी सिंचाई खाल की समस्या दूर करने के लिए 12 लाख 98 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत गांव में खेड़ी नहर से किसानों के खेतों तक पक्का खाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने सिंचाई जल मार्ग के निर्माण के लिए यह राशि स्वीकृत कर जारी की है। बजट जारी होने और निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से किसानों की पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

गांव में कई वर्षों से सिंचाई का पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए पक्के खाल की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब इसके निर्माण से सिंचाई जल मार्ग व्यवस्थित होगा। किसानों को नहर से अपने खेतों तक पानी पहुंचाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य खाल से गिगोरानी माइनर तक बनेगा जल मार्ग
स्वीकृत राशि से मुख्य खाल से गिगोरानी माइनर के मोगा नंबर 33957 के पानी के रास्ते का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य गांव में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा। खेड़ी नहर से किसानों के खेतों तक पक्का खाल बनने से सिंचाई के पानी की आवाजाही के लिए निर्धारित मार्ग विकसित होगा। इससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
--
करीब 100 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
पक्का सिंचाई का खाल बनाने का काम ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। इसको लेकर किसान दलीप, लालचंद और जगदीश ने बताया कि खाल बनने के बाद किसानों को सिंचाई में करने में आसानी होगी। वहीं, पंचायती राज विभाग के अनुसार निर्धारित शर्तों के अनुसार ही निर्माण कार्य निष्पादित किया जाएगा। प्रशासनिक स्वीकृति और राशि जारी होने के बाद अब गांव में पक्के सिंचाई खाल के निर्माण का कार्य आगे बढ़ने की उम्मीद है।

--------
:: किसानों को सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वीकृत इस कार्य से लाभ मिलने की संभावना है। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में इसे अहम कदम है।
-देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed