{"_id":"6acd10b92bf1a59e8c0cd64c","slug":"leakage-repair-was-merely-a-token-effort-the-pipeline-burst-again-as-soon-as-the-supply-resumed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162863-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लीकेज ठीक करने की खानापूर्ति, सप्लाई शुरू होते ही फिर टूटी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लीकेज ठीक करने की खानापूर्ति, सप्लाई शुरू होते ही फिर टूटी पाइपलाइन
Mon, 12 Oct 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
जलभराव के कारण धंसी गाड़ी संवाद
फतेहाबाद। हिसार रोड पर एमसी कॉलोनी मोड़ के पास पाइपलाइन लीकेज की समस्या दूर करने के बजाय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। पिछले करीब 10 दिन से टूटी पाइपलाइन को ठीक करने पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत की लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ।
करीब आधे घंटे बाद पानी की सप्लाई शुरू होते ही पाइपलाइन दोबारा टूट गई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं सड़क में एक लोडिंग गाड़ी भी धंस गई जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों के अनुसार, पाइपलाइन में लीकेज के कारण लंबे समय से परेशानी बनी हुई है।
विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत तो की लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया। पानी की सप्लाई शुरू होते ही दोबारा लीकेज होने से साफ हो गया कि मरम्मत का काम ठीक ढंग से नहीं किया गया। सड़क पर पानी फैलने और जमीन कमजोर होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जर्जर पाइप बदलने की मांग
दुकानदार राजकुमार, संजय कुमार और विकास ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग को लीकेज ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति करने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण बार-बार लीकेज हो रहा है। ऐसे में केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या दूर नहीं होगी। विभाग को क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलना चाहिए ताकि लोगों और दुकानदारों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।