फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Abhijit finished first in the 600-meter race, and Sachin took the top spot in the open 1600-meter race

Fatehabad News: 600 मीटर दौड़ में अभिजीत और ओपन 1600 मीटर में सचिन रहे प्रथम

Mon, 12 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Abhijit finished first in the 600-meter race, and Sachin took the top spot in the open 1600-meter race
मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। सूचना विभाग
टोहाना। दमकौरा खेल स्टेडियम में आयोजित ड्रग फ्री टोहाना एथलेटिक टूर्नामेंट में अंडर-16 लड़कों की 600 मीटर दौड़ में अभिजीत ने पहला और लड़कियों में गुरुग्राम की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सचिन विजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर-16 लड़कों की 600 मीटर दौड़ में वंश ने दूसरा और दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की इसी स्पर्धा में जींद की अमन दूसरे और उत्तर प्रदेश की इशान तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे से दसवें स्थान तक फतेहाबाद की रितिका, जींद की दीप्ति, उत्तर प्रदेश की महक, पंजाब की सिमरनजीत कौर, रोहतक की साक्षी व कल्पना और उत्तर प्रदेश की अमृता ने जगह बनाई।
विज्ञापन

ओपन वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में शिवा तोमर दूसरे और भिवानी के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता रविवार को हुई। समापन पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। साथ ही दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed