फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Changes in the weather have increased moisture levels in the paddy crop; heaps have been laid out in the markets for drying

Fatehabad News: मौसम में बदलाव से धान की फसल में बढ़ी नमी, मंडियों में सुखाने के लिए लगाई ढेरियां

Mon, 12 Oct 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Changes in the weather have increased moisture levels in the paddy crop; heaps have been laid out in the markets for drying
शहर की नई अनाजमंडी में सुखाने के लिए रखी धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन का असर अब धान की फसल पर दिखाई देने लगा है। नमी बढ़ने के कारण किसानों को मंडियों में धान सुखाने के लिए ढेरियां लगानी पड़ रही हैं। इससे फसल की बिक्री और खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। अनाजमंडी में सोमवार को 42,540 क्विंटल धान की आवक हुई। वहीं, अब तक मंडियों में कुल 8 लाख 27 हजार 740 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जिसमें से 3 लाख 5 हजार 120 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद धान में नमी बढ़ने से किसानों को मंडियों में पहुंची फसल को सुखाने के लिए ढेरियां लगाकर इंतजार कर रहे हैं। मंडी में पहुंचे किसान ईश्वर सिंह, आजाद कुमार और रविंद्र ने बताया कि धान में 17 फीसदी से अधिक नमी होने पर खरीद प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है। जब फसल को मंडी में लाए थे उस समय नमी 18 फीसदी थी जो अब 20 तक पहुंच गई है। ऐसे में किसान फसल को सुखाने के बाद ही बिक्री के लिए तैयार कर रहे हैं। इससे मंडियों में फसल की आवक, सुखाने और खरीद की प्रक्रिया के बीच तालमेल बनाए रखना भी जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

--
8.27 लाख क्विंटल से अधिक धान पहुंचा मंडियों में
मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है। अब तक कुल 8,27,740 क्विंटल धान पहुंच चुका है। सोमवार को एक ही दिन में 42,540 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। बड़ी मात्रा में फसल पहुंचने के कारण मंडियों में धान के भंडारण, सुखाने और उठान की व्यवस्था महत्वपूर्ण हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने पर फसल की नमी कम होगी और खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
3.05 लाख क्विंटल की खरीद, उठान 70,990 क्विंटल
जिले की सभी अनाजमंडियों में धान खरीद अब तक 3,05,120 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके मुकाबले उठान मात्र 70,990 क्विंटल का हुआ है। उठान की धीमी रफ्तार के कारण खरीदे गए धान को मंडियों से बाहर ले जाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। धान सुखाने के लिए किसानों को मंडियों में जगह उपलब्ध नहीं हो रही है।

--
मंडियों में 3.76 लाख क्विंटल उठान लंबित
मार्केट कमेटी के अनुसार मंडियों में 3,76,110 क्विंटल धान का उठान बाकी है। धान का उठान न होने से मंडियों में स्टॉक बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। एक ओर किसान मौसम के कारण फसल सुखाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर उठान में तेजी आने का इंतजार भी कर रहे हैं।
:: अनाजमंडी में खरीद व उठान प्रक्रिया का काम जारी है। उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। किसानों को धान की फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

शहर की नई अनाजमंडी में सुखाने के लिए रखी धान की ढेरियां। संवाद

शहर की नई अनाजमंडी में सुखाने के लिए रखी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed