फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jakhal resident principal dies due to vehicle collision

Fatehabad News: वाहन की टक्कर से जाखल निवासी प्रिंसिपल की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jakhal resident principal dies due to vehicle collision
फतेहाबाद/जाखल। शहर की नई बस्ती वार्ड नंबर 9 निवासी प्रिंसिपल पवन कुमार उर्फ लटूरी मास्टर की शहर के साथ लगती पंजाब सीमा में सोमवार देर रात चूलड़ रेलवे ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पवन कुमार पिछले 30 वर्षों से पंजाब के जिला संगरूर के गांव कालिया स्थित निजी स्कूल में कार्यरत थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर पवन कुमार पंजाब क्षेत्र में गांव चूलड़ में रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए अपने जाखल स्थित घर आ रहे थे, उसी दौरान किसी वाहन के चालक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। इससे पवन कुमार सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो संतान हैं। संतानों में बेटा 23 वर्ष का है जबकि बेटी 18 वर्ष की है। मृतक के परिवार में उनके अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। पवन कुमार के चचेरे भाई जितेंद्र की शिकायत पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed