फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It is possible that the party may not let me contest this assembly election: Barala

हो सकता है इस बार का विधानसभा चुनाव पार्टी मुझे न लड़वाएं : बराला

Sun, 02 Jun 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
It is possible that the party may not let me contest this assembly election: Barala
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उप​स्थित राज्यसभा सांसद सुभाष बराला एवं प्रत्याशी अशोक तंवर। 
टोहाना (फतेहाबाद)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 2005 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इस बार पार्टी मुझे विधानसभा का चुनाव न लड़वाए क्योंकि इस समय मेरे पास राज्यसभा सांसद का दायित्व है। मेरी भूमिका कार्यकर्ता के नाते रहेगी। जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से पार्टी को सींचने का काम किया है। उससे टोहाना में भाजपा बहुत ज्यादा मजबूत हुई है। हर मोर्चे व कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। पिछले साढ़े चार साल से पहले के कार्यकाल का श्रेय लेने वाले नेताओं के भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोडे रगड़वा दिए।
विज्ञापन

वे शनिवार को टोहाना में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के साथ कार्यकर्ताओं की धन्यवादी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें हराने के लिए टीम इकट्ठा हुई थी। इसमें पूर्व मंत्री, जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उनकी टीम सहित कई नेता भाजपा को हराने के लिए लगे रहे, जो पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कार्याें का श्रेय लेने में लगे हुए थे। अगले चुनाव में इन सब लोगों के चेहरे के नकाब उतर जाएंगे। लोकसभा की सीट हम सौ फीसदी जीतेंगे।
विज्ञापन


आंधियों में इस कदर बदहवास हुए लोग, जो पेड़ खोखले थे, उनसे लिपट गए.....
वहीं, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि मीडिया में चला दिया गया कि अशोक तंवर ने जिलाध्यक्षों की शिकायत दी है। मगर मुझे किसी से शिकवा नहीं है। मेरी तरफ से सबका धन्यवाद है। यह भाजपा है, यहां सबकी निगाह में ज्यादा व कम काम करने वाले होते हैं। थोड़े दिन बाद फिर से हम लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाना है। अगर कहीं प्रचार-प्रसार या किसी अन्य चीज में कमी रही है, तो उसको दूर करना है। यह भी देखना है कि कौन सा साथी ऐसा है, जो गुमराह हो गया। एक शायर ने कहा है कि आंधियों में इस कदर बदहवास हुए लोग, जो पेड़ खोखले थे, उनसे लिपट गए। विपक्ष ने धक्के से हवा-हवाई माहौल बना दिया। दस साल के कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छे कार्य किए। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अब नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने गड़बड़ी की है, उसकी सूची तैयार हो रही
तंवर ने कहा कि कुछ लोगों ने गड़बड़ी की है, उसकी सूची तैयार हो रही है। कोई भी व्यक्ति जो सरकार से तनख्वाह लेता है, वह पक्षपात करता है, तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों से संविधान को खतरा है। जो गड़बड़ी करता है, उस पर कार्रवाई होगी। भाजपा ने तय किया है कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करेंगे। सबका धन्यवाद किया जाएगा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में यह शुरुआत टोहाना से की गई है।


सट्टे वाले तो बर्बाद हो गए इस चुनाव में
अशोक तंवर ने कहा कि सट्टे वाले तो इस चुनाव में बर्बाद हो गए हैं। सट्टे वालों ने तो हमें मिटा दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उठा दिया। सैकड़ों करोड़ रुपये सट्टे वालों का डूब चुका है। वह अपना पैसा बचाने के लिए मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। सट़्टा उनका प्रोफेशन हो सकता है, लेकिन ठीक को ठीक कहेंगे तो सही रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री रिंकू मान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed