फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It is important to build good character

अच्छे चरित्र का निर्माण जरूरी : संतोष भारती

Thu, 06 Feb 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
It is important to build good character
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आयोजित कार्यक्रम में मौजू
रतिया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी संतोष भारती और साध्वी विष्णु अर्चना भारती मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को भौतिक उपलब्धियों के बजाय अच्छे चरित्र के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति की महानता बल दिया।
विज्ञापन








इससे पहले साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर ने स्वागत कर उन्हें व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 19 से 25 मार्च तक शहर की अनाज मंडी में कथा प्रवाह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आंचल जैन, प्राचार्य गजानंद, पूर्व प्राचार्य अवनीश गर्ग, ज्योति जैन, प्रवक्ता वीर सिंह थिंद, प्रवक्ता किरण, सुनील कुमार, डीपी सुनील, उषा रानी, रिचा रानी, सुनीता रानी, विकास कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



श्री श्याम यात्रा में 1,001 श्रद्धालु लेकर चलेंगे निशान
फतेहाबाद। शहर की श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से 15 फरवरी को फाल्गुन महोत्सव को लेकर तहसील चौक स्थित श्री श्याम मंदिर से शहर भर में श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से तैयारियां की जा रही है। यात्रा की शुरूआत श्याम मंदिर से सुबह 11 बजे होगी। श्री श्याम निशान यात्रा में 1001 श्याम भक्त निशान (ध्वजा) लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री श्याम निशान यात्रा को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। मंदिर को सजाने के लिए दिल्ली से खास किस्म के फूल मंगवाए गए हैं। करीब तीन दिनों तक सजावट करने वाले कारीगर पूरे मंदिर सहित पूरे बाजार को सजाएंगे। शहर में जगह-जगह पर स्वागत द्वार भी बनाए जाएंगे। श्री श्याम प्रचार समिति के प्रधान संजय गोयल ने बताया कि पूरी यात्रा में पुष्प वर्षा व इत्र वर्षा की जाएगी।

दूसरे राज्य व दूसरे शहरों से आएंगे डीजे
15 फरवरी को शहर में आयोजित होने वाले श्री श्याम निशान यात्रा को लेकर श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से दिल्ली व गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से डीजे पहुंचेगा, वहीं ढोल वादक फतेहाबाद के साथ-साथ सिरसा, हिसार, पंजाब व दिल्ली से आएंगे। श्री श्याम प्रचार समिति के प्रधान संजय गोयल ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव को लेकर आयोजित श्री श्याम निशान यात्रा का पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed