फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Irrigation department raised objection on the dumping point on the canal bank

Fatehabad News: नहर किनारे डंपिंग प्वाइंट पर सिंचाई विभाग ने जताया एतराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department raised objection on the dumping point on the canal bank
नहरी विभाग का क्षेत्र जहां कचरा गिराया जा रहा है। संवाद
नगर परिषद द्वारा रेलवे रोड स्थित नहर किनारे की सड़क को अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाए जाने पर सिंचाई विभाग ने कड़ा ऐतराज जताया है। विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगरा ने नगर परिषद सचिव को पत्र लिखते हुए इस डंपिंग प्वाइंट को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग का कहना है कि नगर परिषद द्वारा इस स्थान पर लगातार कचरा फेंका जा रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कार्यकारी अभियंता ने पत्र में उल्लेख किया है कि कभी कचरा समय पर उठाया जाता है, तो कभी लंबे समय तक यही पड़ा रहता है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से विभाग के संज्ञान में है और इस संबंध में तीन से चार बार नगर परिषद को नोटिस भी दिए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

ढींगरा ने यह भी कहा कि पूर्व में फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी और कल्पना चावला पार्क के आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण किया गया था, लेकिन वहां भी नगर परिषद ने काफी समय तक कचरा डाला था। जब विभाग ने आपत्ति जताई, तो परिषद ने उस स्थान को सुधार दिया। अब वही स्थिति इस नए प्वाइंट पर बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि जब तेज हवा या आंधी चलती है तो कूड़ा नहर में चला जाता है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही सुबह टहलने आने वाले लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार यहां पर बेसहारा पशु भी एकत्र हो जाते हैं, जो कचरे को फैलाकर गंदगी और दुर्घटना की आशंका बढ़ाते हैं।

उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया है कि इस डंपिंग प्वाइंट को बंद कर कचरा प्रबंधन के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तय किया जाए। कार्यकारी अभियंता ने यह भी बताया कि यहां रेहड़ी संचालक भी कचरा गिरा देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उच्चाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed