{"_id":"6855a1dbd302bd08490f5858","slug":"irony-recharge-bores-will-be-installed-in-the-wards-after-monsoon-reason-nagar-parishad-delayed-tendering-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135766-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विडंबना : वार्डों में मानसून के बाद लग पाएंगे रिचार्ज बोर, कारण : नगर परिषद ने देरी से लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विडंबना : वार्डों में मानसून के बाद लग पाएंगे रिचार्ज बोर, कारण : नगर परिषद ने देरी से लगाए टेंडर
Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश आई तो आखिर कहां जाएगा पानीशहर की हरनाम सिंह कॉलोनी जहां पर पानी निकासी का नहीं है प्
फतेहाबाद। नगर परिषद मानसून से पहले शहर के वार्डों में सड़कों और गलियों के गड्ढे नहीं भर पाया। अब शहर की बाहरी कॉलोनियों में पानी निकासी में भी देरी कर दी है। हालात ये है कि जो रिचार्ज बोर मानसून से पहले बनने थे अब वो बाद में बनेंगे। कारण नगर परिषद ने इस काम के देरी से टेंडर लगाए हैं।
नगर परिषद ने वार्ड 15 और 16 में रिचार्ज बोर के लिए अब टेंडर लगाया है। ये टेंडर 24 जून तक खोले जाएंगे। अगर दो से ज्यादा एजेंसी नहीं आती है तो यह रद्द भी हो सकता है। अगर एजेंसी आती है तो अगली प्रक्रिया में 10 दिन का समय और बीत जाएगा।
करीब चार लाख रुपये की लागत से ये रिचार्ज बोर बनने हैं। इन वार्डों में स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी शामिल हैं। हालात ये है कि यहां पर पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। दूसरी तरफ शहर की गलियों और सड़कों में गड्ढों को लेकर नगर परिषद अभी तक टेंडर प्रक्रिया में ही उलझा हुआ है।
विज्ञापन
जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 जून से पहले गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद ने अब फिर से चार वार्डों के स्पेशल रिपेयर के लिए टेंडर लगाए हैं। इसमें वार्ड 7, 21, 22 और 26 शामिल हैं। नगर परिषद को इन वार्डों में गड्ढे भरने के लिए एजेंसी नहीं मिल रही है।
-
पार्कों में बनेगा ड्रेन सिस्टम और दीवार
जगजीवनपुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में नगर परिषद पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाएगा। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च आना है। वहीं पुरानी तहसील चौक पर बने हेरिटेज पार्क की जर्जर हो चुकी चहारदीवारी को नगर परिषद फिर से बनवाएगा। चिल्ली झील किनारे बने इस पार्क की दीवार गिरने की कगार पर है। इसके चलते नगर परिषद इसका फिर से निर्माण करवा रहा है। दीवार पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आनी है।
-
ठेकेदारों की मनमानी, सिक्योरिटी नहीं करवाई जमा
नगर परिषद ने इस माह के शुरूआत में सड़कों और गलियों की स्पेशल रिपेयर के लिए टेंडर लगाए थे लेकिन ये भी अभी तक अटके पड़े हैं। 27 वार्डों में से 23 के टेंडर खोले जा चुके हैं, लेकिन वर्क ऑर्डर अभी तक जारी नहीं हुए हैं। वजह यह है कि ठेकेदारों ने सुरक्षा राशि जमा नहीं करवाई है। अधिकारियों का कहना है कि फोन करके बार-बार सूचित भी किया जा रहा है। हालात ये कि इस कारण से गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
-
जिन पार्षदों ने रिचार्ज बोर लगाने की डिमांड की थी, उनकी मंजूरी लेकर टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द काम शुरू हो जाएगा। वार्डों में सड़कों और गलियों की स्पेशल रिपेयर को लेकर ठेकेदारों ने औपचारिकता पूरी नहीं की है, उन्हें फोन करके सूचित किया जा रहा है।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद