फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inward in Mandis in full swing, Paddy procurement started after three days in Fatehabad Mandi

मंडियों में आवक जोरों पर, फतेहाबाद मंडी में तीन दिन बाद धान की खरीद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inward in Mandis in full swing, Paddy procurement started after three days in Fatehabad Mandi
अनाज मंडी में धान के सफाई कार्य में लगे मजदूर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। किसानों के खेतों में 70 प्रतिशत तक कटाई होने के बाद से जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों में धान की आवक तेज हो गई है। सात मंडियों व 31 खरीद केंद्रों पर अलग-अलग एजेंसियों की टीमें खरीद कार्य में लगी हुई हैं। फतेहाबाद मंडी में दिवाली पर्व की तीन दिन की छुट्टियों के बाद शनिवार को खरीद प्रक्रिया शुरू हुई। तीन दिन से अनाज मंडी में ही किसानों की फसल रखी रही। अब तक जिले में पांच लाख 88 हजार 697 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें से फूड सप्लाई ने 92 हजार 851 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 28 हजार 826 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस ने दो लाख 67 हजार 20 मीट्रिक टन की खरीद की है। अधिकारियों के अनुसार खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों से अभी तक 5 लाख 31 हजार 654 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। फूड सप्लाई ने 79 हजार 780 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 11 हजार 119 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस ने दो लाख 40 हजार 755 मीट्रिक टन धान का उठान किया है।
विज्ञापन

किसानों के खातों में डाले 1030 करोड़ रुपये
अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक जिले के किसानों को धान बेचने पर 1030 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इनमें से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 155 करोड़ 26 लाख रुपये, हैफेड द्वारा 405 करोड़ 35 लाख रुपये जबकि हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 469 करोड़ 77 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
किसानों से अपील है कि निर्धारित तिथि को ही अपनी धान की फसल को सूखाकर मंडी में लाएं, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। खरीद एजेंसियों को उठान भी जल्द से जल्द करने के निर्देश मिले हुए हैं। फिलहाल मंडी में व्यवस्थाएं सही चल रही हैं।
संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed