{"_id":"6a4e8fbe12009908870208e9","slug":"investigation-report-regarding-fire-safety-at-rk-palace-cinema-submitted-to-the-dc-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157049-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरके पैलेस सिनेमा की फायर सेफ्टी मामले में डीसी को सौंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरके पैलेस सिनेमा की फायर सेफ्टी मामले में डीसी को सौंपी जांच रिपोर्ट
Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन स्थित आरके पैलेस एंड कॉम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के सिनेमा परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप की डीसी को शिकायत के बाद टीम ने जांच की है। जांच के बाद टीम ने उपायुक्त डॉ.विवेक भारती को रिपोर्ट सौंप दी है।
उपायुक्त ने मामले में जांच को लेकर एसडीएम, तहसीलदार और फायर ऑफियर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फायर ऑफिसर सुरेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारियों ने संयुक्त रिपोर्ट डीसी को दी है। जांच के दौरान खामियां मिली हैं और मौके पर एनओसी नहीं मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई डीसी की तरफ से की जानी है।
उपायुक्त को भेजी शिकायत में सुशील कुमार ने आरोप लगाया था कि सिनेमा की तीनों ऑडी के आपातकालीन निकास मार्ग अधूरे हैं और भवन से सीधे बाहर निकलने के बजाय अंदरूनी हिस्सों की ओर ले जाते हैं। इससे आग जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भवन में फायर रेटेड दरवाजे, प्रेशराइज्ड सीढ़ियां और फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए निर्धारित टर्निंग रेडियस जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। उपायुक्त को शिकायत बाद अधिकारियों की टीम ने जांच की थी।