फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Intoxicated, he set himself on fire by sprinkling petrol on himself, death

शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Intoxicated, he set himself on fire by sprinkling petrol on himself, death
फतेहाबाद। शहर के कबीर बस्ती में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। व्यक्ति को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में शहर पुलिस ने मृतक सुभाष की पत्नी सुनीता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कबीर बस्ती निवासी 46 वर्षीय सुभाष शराब पीने का आदी था। सोमवार देर रात उसने नशे की हालत में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने आग बुझाई। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया, जिसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बस स्टैंड चौकी प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया की इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर कार्यवाई करके शव परिवार को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी के मुताबिक सुभाष शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में उसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed