फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   International Football Academy will look artificial grass

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल अकादमी में लगेगी कृत्रिम घास

Sun, 13 Jul 2014 11:42 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 13 Jul 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर बसे दरियापुर गांव में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फुटबाल अकादमी में आर्टिफिशियल ग्रास लगाने के टेंडर जारी हो चुके हैं। घास लगाने पर करीब साढ़े करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विदेश में आर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही ये घास फतेहाबाद में आ जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा में पहली बार इस तरह की इंटरनेशनल फुटबाल अकादमी खुल रही है। फिलहाल पूरे देश में इस तरह की सिर्फ पांच ही फुटबाल अकादमी है। छठी अकादमी फतेहाबाद की होगी। इस अकादमी का उद्घाटन पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने 7 अक्तूबर 2012 को किया था। फुटबाल अकादमी में करीब डेढ़ साल में सिर्फ चहारदीवारी का काम ही हुआ है। हाल में इसका काम मंद गति से चल रहा है। जिससे इसके इस साल भी पूरा होने की कम ही उम्मीद है। फुटबाल अकादमी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से करीब 10 करोड़ का बजट पारित हुआ है।
विज्ञापन


घास पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल अकादमी में कृत्रिम घास लगेगी और ये विदेशों से मंगवाई जाएगी। इस घास का बड़ा फायदा यह होता है कि ये घास कभी नहीं बढ़ती और इसे कम पानी की जरूरत होती है। साथ ही ये दिखने में बहुत ही सुंदर और हमेशा हरी भरी रहती है। फिलहाल इस घास के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है और जल्द ही ये घास स्टेडियम में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात एकड़ में बननी है अकादमी
इस अंतरराष्ट्रीय अकादमी के लिए दरियापुर की पंचायत ने करीब 7 एकड़ भूमि दी है। फुटबाल अकादमी बनने से गांव के विकास के नए आयाम खुल सकेंगे। अकादमी में हॉस्टल भी बनाया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और दूसरे अन्य खिलाड़ी यहां आकर ठहर सकेंगे। अकादमी में कैंप लगेंगे जिसके कारण यहां विकास के नए आयाम और खुल सकेंगे।


2012 में हुआ था उद्घाटन
पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने फुटबाल अकादमी का उद्घाटन 7 अक्तूबर 2012 को किया था।
जब से लेकर अब तक इसमें चहारदीवारी का काम पूरा हुआ है। अब घास के लिए टेंडर जारी होने के बाद फिर से लोगों के मन में आस जगी है कि जल्द ही इस अकादमी का काम पूरा हो जाएगा और यहां भी खेल खेले जाएंगे। जिससे दरियापुर गांव के दिन बदलेंगे।


दिसंबर तक चलेगा काम
इस बारे में कार्यकारी डीएसओ ओपी सिहाग ने बताया कि हरियाणा की पहली फुटबाल अकादमी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपयोगी साबित होगी। इस अकादमी के निर्माण का काम चल रहा है। करीब 30 लाख की लागत से फुटबाल अकादमी की चहारदीवारी बनकर तैयार हो चुकी है और इसमें लगने वाली कृत्रिम घास  के लिए करीब साढे़ करोड़ का बजट जारी हो चुका है और इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। इसका काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed