फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Instructions to school heads to improve exam results and hold additional classes if needed

Fatehabad News: स्कूल मुखियाओं को परीक्षा परिणाम में सुधार लाने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश

Sat, 09 Nov 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to school heads to improve exam results and hold additional classes if needed
फतेहाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने जिले के सभी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुखियाओं की शुक्रवार को भूना और फतेहाबाद में बैठक ली। इसमें जिले के 153 स्कूलों के मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीईओ ने स्कूल मुखियाओं को बैठक में निर्देश दिए कि पिछले सत्र के परीक्षा परिणाम से तुलना करते हुए उसमें और ज्यादा सुधार लाने के लिए प्लान तैयार करें। विद्यार्थी जिस विषय में कमजोर है उस पर जोर दिया जाए। अगर कहीं जरूरत है तो अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। भूना के मॉडल संस्कृति स्कूल में हुई बैठक में खंड भूना, जाखल और टोहाना के स्कूल मुखियाओं ने भाग लिया और फतेहाबाद के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में हुई बैठक में खंड फतेहाबाद, रतिया और भट्टू के स्कूल मुखिया पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता भी मौजूद रहे। डीईओ ने कहा कि खंडस्तर से जिला कार्यालय में सूचना पहुंचने में देरी होती है। ऐसे में स्कूल मुखिया कलस्टर और फिर वहां से खंड कार्यालय में भेजेंगे। यहां से जिला कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिक्षक छुट्टी है तो कक्षा नहीं करेगी खाली
डीईओ ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मिल रहा है कि जब कोई शिक्षक छुट्टी पर होता है तो उसकी कक्षा खाली मिलती है। ऐसे में उस कक्षा की सुबह ही व्यवस्था की जाए। स्कूलों में शिकायत बॉक्स लगाए जाएं और इसकी समय-समय पर जांच की जाए। स्कूलों में पीने के पानी, शौचालयों की सफाई पर ध्यान दिया जाए।
- स्कूलों को तंबाकू फ्री नियमों का करनी होग पालन
जिला गणित विशेषज्ञ ने बैठक में कहा कि एनएमएमएस की परीक्षा 17 नवंबर को है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं उनके एडमिट कार्ड डाउनलोड करवाएं। स्कूल सुरक्षा और तंबाकू फ्री संस्थान के नियमों का पालन करें। ई अधिगम के अंतर्गत विभाग की एसओपी पर ध्यान देने और विद्यार्थियों की जल्द से जल्द अपार आईडी बनाई जाए।

- विज्ञान मॉडल के बारे में जानकारी न होने पर दिखाई नाराजगी
जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता ने बैठक में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में खंड स्तर पर देखा गया कि विद्यार्थी पुराने मॉडल साथ लेकर आते हैं और उन्हें मॉडल के बारे में पता नहीं होता है। जिला विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थी अच्छे मॉडल के साथ आएं और उन्हें ज्ञान होना चाहिए। स्कूलों में लीगल लिटरेसी, पुलिस, फायर और एंबुलेंस आदि के टोल फ्री नंबर दीवार पर लिखवाएं जाएं। विद्यार्थियों को बताया जाए कि इनका प्रयोग कब किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed