फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   injusred sister whos came to brothers home to rakhi

भाई को राखी बांध कपड़ा खरीदने आई बहना के सिर पर लगी गोली

Mon, 31 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोली कपड़ा खरीदने आई गोरखपुर की 28 वर्षीय सीतो देवी के सिर मेें जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। व्यापारियों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भूना में दाखिल करवाया। सीतो की हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, एसएचओ विजेन्द्र सिहाग व बीट इंचार्ज भाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवती व दुकानदार के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े गोली चलने से व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश बंसल, नंद लाल  कंबोज, मौलू राम रूलहानियां, हरिओम गोयल, धर्मबीर दहिया, दिवान चन्द नहला, किशोर मोंगिया, विनोद सिंगला सहित सैकड़ों व्यापारियों ने घटना को विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है घटना
शनिवार दोपहर बाद दो अज्ञात युवक बाइक पर अनाजमंडी में पवन कुमार, शिव कुमार क्लॉथ मर्चेंट की दुकान पर पहुंचे।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, बदमाशों ने बजरंग गोयल व सुरेश कुमार पर पिस्तौल से गोली चलानी शुरू कर दी। हालांकि तीन फायर मिस हो जाने के बाद दुकानदार बजरंग ने खरीददारी कर रही महिलाओं व अन्य को बचाव के लिए बेंच के नीचे बैठ जाने को कहा।

बदमाश ने पुन: फायर किया तो गोली गोरखपुर की 28 वर्षीय युवती सीतो देवी के सिर में लग गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश बाइक सहित फरार हो गए।

खून से लथपथ सीतो को व्यापारियों ने सीएचसी भूना में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बीट इंचार्ज भाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे तथा मामले को एसएचओ व डीएसपी को अवगत करवाया।

डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बदमाशों के हुलिया व अन्य पहचान से संबंधित दुकानदार पवन कुमार बजरंग से बातचीत की। अनाजमण्डी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी डीएसपी ने जांच की।

समाचार लिखे जाने तक उक्त दोनों बदमाशों की कोई पहचान नहीं हो पाई थी।

क्या कहते हैं एसएचओ

थाना प्रभारी विजेन्द्र सिहाग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर टीमों को भेज दिया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व दुकानदार से भी बदमाशों तक पहुंचने के लिए सहयोग लिया जाएगा।

भाई को राखी बांध साड़ी खरीदने गई थी बहना, हो गई हादसे की शिकार
भूना। गोरखपुर निवासी 28 वर्षीय सीतो देवी पुत्री रणधीर सिंह बैनीवाल रक्षा बंधन पर्व पर अपने भाई नरेन्द्र बैनीवाल की कलाई पर राखी बांधने के लिए अपनी सुसराल चिकनवास से गोरखपुर आई थी।

रक्षाबंधन पर्व की रस्में अदा करने के बाद सीतो की भाभी अनिता ने उसे कपडे़ दिलवाने के लिए अपने साथ भूना ले आई। दोनों खरीददारी कर ही रही थी कि अचानक बदमाशों ने दुकानदार पर गोली चला दी।

लेकिन इसका शिकार सीतो देवी हो गई। पीड़ित युवती की भाभी अनिता ने रोते बिलखते कहा कि ननद के लिए पहले ही कपड़े खरीद लेती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।

सीतो देवी बेहोशी की हालात में एंबुलेंस पर लेटी थी और उसकी भाभी रो-रो कर उसे बार बार पुकार रही थी। सीतो देवी की शादी करीब 8 साल पहले चिकनवास गांव में हुई थी। सीतो के दो बच्चे हैं।

रविवार तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो भूना बंद

उधर दुकानदार पवन कुमार गोयल व बजरंग गोयल भी हादसे के बाद सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने किस इरादे से गोली चलाई, उन्हें कुछ नहीं मालूम। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश बंसल ने चेतावनी दी है कि अगर रविवार शाम तक दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को भूना बंद किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि भूना में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस की नाकामी की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद है। घटना के आधे घंटे बाद वारदात स्थल पर पुलिस के पहुंचने से भी दुकानदार काफी खफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed