फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   infomation assitance back strike, operator strike, health fatehabad

सूचना सहायकों ने वापिस ली हड़ताल

Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
infomation assitance back strike, operator strike, health fatehabad
हड़ताल - फोटो : demo
 विभिन्न मांगो को लेकर 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे एनएचएम के तहत लगे सूचना सहायकों ने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है। इसके पीछे मिशन डायरेक्टर एनएचएम द्वारा हड़ताल पर जाने पर सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी बताई जा रही है। इस संबध में बकायदा मिशन डायरेक्टर एनएचएम राजीव रत्न द्वारा प्रदेशभर के डिप्टी कमीश्नर को आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में साफ तौर सूचना सहायकों के 1 जून से हड़ताल पर जाने पर जिला आईटी सोसायटी से आपरेटर का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। हालांकि सूचना सहायक जिला प्रधान पवन का कहना है कि एमडी द्वारा दो महीने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल वापिस ली गई है।
विज्ञापन


      एनएचएम के तहत लगे सूचना सहायक 1 जून से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का काम होना तो स्वभाविक ही था। मिशन डायरेक्टर एनएचएम राजीव रत्न ने सूचना सहायकों के हड़ताल पर जाने से पहले प्रदेशभर के उपायुक्त को पत्र जारी कर कहा कि सूचना सहायक वेतन बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं जबकि इनका वेतन 7700 रुपये से बढ़कार 9900 रुपये किया जा चुका है। अब पेंडिग डिमांड को लेकर 1 जून से हड़ताल पर जा रहे हैं। उपायुक्त अपने स्तर पर 20 से 25 व्यक्ति जो पहले से डीआईटीएस में काम कर रहे हों उन्हें सूचना सहायकों की जगह पर भेज दिया जाए और उन्हें सेलरी एनएचएम के जरिए दी जाए और हड़ताल पर जाने वाले सूचना सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएं।
विज्ञापन

      
 सूचना सहायकों का कहना है कि इस मांगो के संबध में मंगलवार देर रात को मिटिंग हुई और एम.डी.ने आश्वासन दिया है कि दो महीने में मंागो को पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद बुधवार को होने वाली सूचना सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रद्द हो गई। सूचना सहायक मांगो को लेकर एम.डी से मिले थे उन्होंने दो महीने का समय मांगा है और 5 जून को जाट आरक्षण भी शुरू हो रहा है जिसके चलते हड़ताल नहीं की जा रही है। बर्खास्त करने का पत्र सभी उपायुक्त को पहले ही जारी हो चुका है जबकि मांग उठाना उनका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

      पवन कुमार, जिला प्रधान सूचना सहायक एनएचएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed