फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Independent candidate Hardeep Singh will withdraw his nomination

Fatehabad News: आजाद उम्मीदवार हरदीप सिंह वापस लेंगे नामांकन, बोले- नहीं करेंगे किसी का समर्थन

Mon, 16 Sep 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate Hardeep Singh will withdraw his nomination
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतरे जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है। हरदीप सिंह ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। रविवार शाम को प्रैसवार्ता के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह नामांकन वापस लेने के बाद किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन नहीं करेंगे हालांकि वह जनसमस्याओं के मुद्दे उठाते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के नामांकन को लेकर जिंदगी संस्था की कोर कमेटी ने बैठक करके फैसला लिया था और वापस लेने का निर्णय भी कमेटी ने ही लिया है। वहीं, हरदीप सिंह के नामांकन वापस लेने के बाद राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की निगाह हरदीप सिंह पर है। हरदीप नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन


नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन, जारी होंगे चुनाव चिह्न
जिले में फतेहाबाद, रतिया और टोहाना विधानसभा सीट पर कुल 46 उम्मीदवार मैदान में है। ये उम्मीदवार सोमवार को तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते है। इसके बाद इन्हें चुनाव चिह्न अलॉट होंगे। फतेहाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कमल बिसला, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दुड़ाराम, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी सुनैना चौटाला, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी सुभाष चंद्र, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी बंटी बरेठ, मिशन एकता पार्टी प्रत्याशी विक्रमजीत, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल ज्याणी, जयबीर, ताहिर हुसैन, दलबारा सिंह, मनदीप कुमार, रमन, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विश्वामित्र, संजय कुमार, सिमरजीत सिंह, सुधीर व हरदीप सिंह मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया विधानसभा सीट से भाजपा से सुनीता दुग्गल, कांग्रेस के जरनैल सिंह, आप के मुख्तियार सिंह, जेजेपी से रमेश कुमार, इनेलो पार्टी से प्रत्याशी रामस्वरूप रामा, बसपा से छिद्रपाल, पीपीआई (डी) से सुरजीत कुमार गांव भोडिया खेड़ा, निर्दलीय प्रत्याशी मंजू बाला गांव हिजरावां खुर्द, बीबो इंदौरा गांव बबनपुर, राजबीर गांव अलीपुर बरोटा, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार और तेजपाल चुनाव मैदान में हैं। टोहाना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी कुनाल करण सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुखविंदर सिंह, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी हवा सिंह खोबड़ा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सवादी) प्रत्याशी जगतार सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र कुमार, धर्मपाल गिल, निखिल कुमार, सुखविंदर सिंह, राय सिंह, रामेश्वर लाल व करमबीर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed