फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Indefinite strike started by putting up tents outside the Government High School gate in Dhani Sanchala

ढाणी सांचला में राजकीय हाई स्कूल गेट के बाहर टेंट लगाकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike started by putting up tents outside the Government High School gate in Dhani Sanchala
भूना। गांव ढाणी सांचला में राजकीय हाई स्कूल को अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर सोमवार से 160 विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ स्कूल गेट के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बीईओ ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और मांग पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेजा।
विज्ञापन

विद्यार्थी गीतांजलि, विशाल, मोनिका, अमृता व मुस्कान आदि ने बताया कि स्कूल अपग्रेड न होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भूना के स्कूलों में जाने के लिए सुबह सात बजे वाहन की कोई सुविधा नहीं है। गांव में मात्र एक बस सुबह साढ़े आठ बजे आती है। मगर स्कूलों में कक्षाएं सात बजे लग जाती हैं। इसलिए स्कूल में पहुंचने से उनकी करीब दो से तीन पीरियड की पढ़ाई हो चुकी होती है। वहीं, कई अभिभावक लड़कियों को दसवीं के बाद शिक्षा नहीं दिलवा पाते हैं, अगर गांव में हाई स्कूल अपग्रेड हो जाए तो छात्राओं को भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अवसर मिल सकता है। विद्यार्थी राहुल, आरती, आरजू, मनीष, आशीष, मनदीप आदि ने बताया कि अगर स्कूल अपग्रेड नहीं होगा तो हमें पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पडे़गा।
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन धरने की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्या सुनी। बीईओ ने विद्यार्थियों के मांग पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेजा। बीईओ ने प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं से कहा कि स्कूल अपग्रेडेशन की मांग को डीसी के पास भेज दिया है। विरोध प्रदर्शन से संबंधित सूचना सरकार तक पहुंच गई है। स्कूल अपग्रेड से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रक्रिया पहले ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी धरने पर बैठे
स्कूल एसएमसी प्रधान सतबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के धरने पर बैठने की सूचना मिली तो वह भी अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी विद्यार्थियों के साथ बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया। स्कूल को दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड कराने को लेकर गांव ढाणी सांचला के लोग पिछले कई दिन से प्रयास कर रहे हैं। मगर उनकी समस्या को अधिकारियों व सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया।

कोट
सोमवार को विद्यार्थियों ने धरना शुरू कर दिया। वे स्कूल को दसवीं से 12वीं में अपग्रेड करवाने की मांग कर रहे हैं। धरने की सूचना बीईओ व डीईओ को दी गई। मौके पर आकर बीईओ छात्र-छात्राओं से मिले हैं।
-हरीश कंबोज, मुख्याध्यापक, राजकीय हाई स्कूल, ढाणी सांचला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed