{"_id":"5fc538d48ebc3e9bbd5f67d5","slug":"increasing-crime-in-ratia-fatehabad-news-rtk584475713","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सर्व समाज के लोग हुए एकजुट, पुलिस को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सर्व समाज के लोग हुए एकजुट, पुलिस को अल्टीमेटम
विज्ञापन
शहर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गुंडागर्दी के विरोध में शहर की अनेक समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पंजाबी सभा के प्रधान नवनीत मेहता के आह्वान पर श्रीराम पार्क में बैठक की। इस दौरान सभी ने गुंडागर्दी पर लगाम नहीं लगा पाने को लेकर पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर रोष जताया। बैठक में कुछ गुस्साए लोगों ने शहर में जाम लगाकर रोष जताने की बात कही मगर बुद्धिजीवियों के समझाने पर जाम का फैसला स्थगित कर दिया। वहीं, पुलिस को चेतावनी दी गई कि अगर 24 घंटे में गुंडागर्दी करने वाले लोगों को गिरफ्तार नहीं किया तो शहरवासी रतिया बंद कर देंगे। सूचना पाकर शहर थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष गुरपाल सिंह भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने शहरवासियों को आश्वासन दिया कि दो घायलों की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवांछित तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
यह था पूरा मामला
रविवार देर रात कुछ बाइक सवार असामाजिक तत्वों ने श्रीराम पार्क व मदर इंडिया स्कूल के पास हुड़दंग कर कई लोगों से मारपीट की। इन बाइक सवारों ने एडवोकेट विकासदीप, अमरजीत मेहता, नुसरत खान, नवनीत मेहता सहित कई लोगों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया था। शहरवासियों ने आरोप लगाया किश यह बाइकर्स पिछले एक वर्ष से शहर में सक्रिय हैं और पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस हर बार बाइक सवारों के चालान काटकर औपचारिकता पूरी कर लेती है जबकि अब गुंडा तत्व उनके घरों, कॉलोनियों में घूमकर बेकसूर लोगों पर जानलेवा हमले कर रहे हैं अगर कोई छुड़वाने जाता है तो उसे भी नहीं बख्शते।
इसी जगह पर 4 माह पूर्व एक युवक की पीट पीटकर कर दी थी हत्या
बैठक में पहुंचे एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने 1 जुलाई को उनके बेटे साहिल उर्फ सागर को भी मदर इंडिया स्कूल के चौक पर पीट पीटकर मार दिया था। उस मामले में भी पुलिस अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उक्त आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और अब भी उन्हें धमकियां दे रहे हैं। उक्त व्यक्ति आपबीती बताते हुए बैठक में ही रोने लगे।
विज्ञापन
बैठक में नवनीत मेहता, अमरजीत मेहता, सतपाल जिंदल, राजकुमार मित्तल, शिव सोनी, महेश तनेजा, कृष्ण तनेजा, राजकुमार गर्ग, बलदेव गिल, रमेश मेहता, शेरसिंह, हरबंस खन्ना, देशराज कामरा, विजय चुघ, बीकर सिंह, हन्नी सूद, समीर तनेजा, हरजीवन सिंह, वेद तनेजा, सीताराम, रवि संदीप भारती, प्रवीण ढींगरा, मुकेश मेहता, पवन चोपड़ा, हंसराज, नरेंद्र बजाज, अशोक कटारिया, राज मित्तल, सुभाष चुघ, जोगेंद्र तनेजा और सुदर्शन मेहता आदि मौजूद रहे।
गत रात हमला करने वाले लोगों के खिलाफ दो अलग अलग केस दर्ज किए हैं। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्दी ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। -गुरपाल सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष, रतिया।