फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Increase in procurement and lifting of paddy in Fatehabad district

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में धान की खरीद और उठान में आई तेजी, किसानों को 216 करोड़ राशि का हुआ भुगतान

Mon, 21 Oct 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Increase in procurement and lifting of paddy in Fatehabad district
फतेहाबाद। जिले में रविवार को धान की सरकारी खरीद बंद रही। मगर सभी खरीद केंद्रों और अनाज मंडियों से धान का उठान जारी रहा। इस कारण उठान के कार्य में तेजी आई है। इससे किसानों और आढ़तियों को कुछ राहत मिल सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में प्रतिदिन 24,000 मीट्रिक टन का उठान हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में धान की खरीद और उठान में तेजी आई है। इससे अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को अब मंडी में फसल रखने में परेशानी नहीं होगी। वहीं, खरीद एजेंसियों ने धान की फसल का भुगतान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 14,007 किसानों की 1,97,314 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 2,415 किसानों की 39,459 मीट्रिक टन, हैफेड ने 5,634 किसानों की 71,186 मीट्रिक टन और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 5,958 किसानों की 86,669 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। वहीं जिले में अभी तक 1,01,044 मीट्रिक टन धान फसल का उठान किया जा चुका है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 23,083 मीट्रिक टन, हैफेड ने 35,760 मीट्रिक टन तथा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 42,201 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है। इसके बाद अब किसानों को 216.58 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में रविवार को धान की फसल के उठान कार्य में तेजी लाई गई है। धान की फसल का उठान के बाद किसानों को उनकी राशि का भुगतान साथ-साथ किया जा रहा है। अभी जिले में किसानों को 216.58 करोड़ की राशि का भुगतान हो चुका है। डॉ. विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed