फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Increase in chill due to drop in minimum temperature, crops benefit from increased cold

Fatehabad News: न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, बढ़ी ठंड से फसलों को फायदा

Thu, 12 Dec 2024 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Increase in chill due to drop in minimum temperature, crops benefit from increased cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। बुधवार को भी दिन भर ठंडी हवाएं चली। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
वहीं दिन में कुछ देर के लिए खिली धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत भी मिली। लोग घरों की छतों और पार्काें में धूप सेंकते नजर आए। इसके बाद शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली और ठंड का अहसास होने लगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। हालांकि, बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों ने अब ठंड से बचाव के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। सुबह-सुबह जिले में हल्की धुंध भी छाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय गेहूं की फसल को ठंड की आवश्यकता

कृषि एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि पिछले कई दिनों से ठंड बढ़ने से फसल को होने वाले लाभ से किसान खुश है। इस समय गेहूं की फसल को ठंड की आवश्यकता है, जिससे वह अच्छा फुटाव करेगी व हवा में नमी बढ़ने से फसलों को मिलेगा। मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला है। हवा में नमी बढ़ने से फसलों को भी फायदा मिलेगा। इस समय किसान गेहूं व सरसों की बिजाई कर चुके हैं। सूखी सर्दी से फसलों में नुकसान होने की संभावना होती है। लेकिन अब हवा में नमी है। जिससे ओस गिर रही है। जिसका फायदा गेहूं की फसल को मिलेगा। इस समय किसानों की फसल बधवार पर है। ऐसे में मौसम का फसलों पर काफी अनुकूल असर पड़ेगा।

जिले में शुक्रवार तक मौसम खुश्क रहने और हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे अलसुबह धुंध या स्मॉग छाए रहने के आसार हैं।

-डॉ. एमएल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed