फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inauguration of Guru Jambheshwar Temple gives message to society to remain united

Fatehabad News: गुरु जंभेश्वर मंदिर का लोकार्पण समाज को एकजुट रहने का संदेश

Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Guru Jambheshwar Temple gives message to society to remain united
कार्यक्रम में मौजूद कुलदीप बिश्नोई व अन्य ,संवाद
रतिया। समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी एकजुट होकर रहे। इससे राजनीतिक ताकत मिलेगी तभी समाज आगे बढ़ेगा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने वीरवार को फतेहाबाद रोड पर बने गुरु जंभेश्वर महाराज मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहे।
विज्ञापन

कुलदीप ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कुलदीप ने कहा कि समाज को गुरु महाराज के 29 नियमों का पूरा पालन करना चाहिए क्योंकि इनमें ही मानवता का कल्याण छुपा है। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। रतिया में मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने दो जगह सरकारी जमीन दिलवाई।
विज्ञापन

आचार्य स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु जम्भेश्वर महाराज ने हमेशा जीवों की रक्षा करने का संदेश दिया है। हमें जीवों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रधान राम स्वरूप बैनीवाल ने बताया कि मंदिर में बीकानेर जिले में स्थित मुकाम धाम के समराथल धोरा से अखंड जोत लाकर यहां स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर गुरु जम्भेश्वर महाराज की मूर्ति भी लगाई गई है। मंदिर के बाहरी गेट पर जीव जंतुओं की रक्षा का संदेश देने के लिए मृग, हिरण, बारहसिंघा और मोर के पुतले भी लगाए गए हैं। इस मौके पर बिश्नोई समाज के संत और प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed