फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inaguration and foundation stone of 100 crore projects

100 करोड़ रूपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए

Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Inaguration and foundation stone of 100 crore projects
प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जिला की सौ करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए। इस अवसर पर लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, टोहाना के देवेंद्र बबली व रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने इस परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री व सरकार की जमकर तारीफ की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक दुड़ा राम ने समृद्ध हरियाणा-सुशासन से जनसेवा का एक ओर वर्ष नाम से पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

अधिकारी योजनाओं को पूरा करने का समय तय करे : दुड़ाराम
विधायक दुड़ा राम ने जिलावासियों को मुख्यमन्त्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर सभी को बधाई दी और कहा कि आज जिला में सौ करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी 17 करोड़ 76 लाख रुपये के उद्घाटन और लगभग 15 करोड़ रुपये के नये प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहे है। उन्होंने संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुरू होने वाली योजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण तय समय में पूरा करे ताकि आमजन को इनका जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सीएम व डिप्टी सीएम ने दिया तोहफा : बबली
टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल को जिला को अनेक परियोजनाओं का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण में विकास निरतंर रहा जारी : नापा
रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने आज के दिन को जिला और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक साथ करोड़ो रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास हुए है जो अपने आप में अनूठा है। कोविड संक्रमण काल में भी योजनाएं रुकी नही और निरंतर आगे बढ़ती रही है।
इनका हुआ उद्घाटन
13 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बने दमकौरा खेल स्टेडियम, 12 करोड रूपए की लागत से बने भूना के राजकीय महाविद्यालय के भवन, दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत की पिरथला माईनर सड़क, 12 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब-स्टेशन गांव हांसपुर, फूलां व जाण्डलीखुर्द, एक करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बने बीडीपीओ भवन नागपुर, 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने मेन भाखड़ा ब्रांच अमानी पर बने पुल के पुनर्निर्माण, 5 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बने अमरूद केन्द्र भूना, 3 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई के होस्टल भवन तथा 3 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनाए गए गांव दिवाना, सिंबलवाला, अमानी, भट्टू खुर्द, धांगड़, नुरकीअली, भोड़ियाखेड़ा, मानावाली, अलालवास, नंगल, रसूलपुर व मघेड़ा मेें पशु औषद्यालयों का उद्घाटन हुआ।
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
4 करोड़ 20 लाख रुपये से बनने वाले 33 केवी सब-स्टेशन करनौली, 11 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली टोहाना-सनियाना सड़क, 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बड़ोपल-कुम्हारिया सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत वाली खाराखेड़ी-साबरवास सड़क का सुधारीकरण का कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाली खाबड़ाकलां शेखुपर सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ढिगंसरा-किरढान सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली भोडियाखेड़ा-खैरातीखेड़ा सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बनी बनगांव-ढिगसंरा सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत वाली भोड़ियाखेड़ा-बनगांव सड़क का सुधारीकरण तथा 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गांव हिजरांवा कलां में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास शामिल है।
सौ करोड़ की परियोजनाओं के हुए उद्घाटन व शिलान्यास : डीसी
इस अवसर पर डीसी डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला को सौ करोड़ रूपये की परियोजनाएं मिल रही है। सरकार ने सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए कार्य किया है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर डीटीओ अजय चौपड़ा, नगराधीश अनुभव मेहता, जजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, जिला परिषद के चेयरमैन राजेश कसंवा, नगरपरिषद के चेयरमैन दर्शन नागपाल, सुनील चौधरी, राकेश सिहाग, प्रवीन जोड़ा, राधेश्याम नांरग, ब्रम्हानंद गोयल, महेश मेहता सरपंच, राकेश गम्भीर, हंसराज सचदेवा, शम्मी धीगंड़ा, प्रमोद ग्रोवर, बंटी सहदेव, राजेंद्र प्रजापति, रामचंद्र रेहलन, राहुल गर्ग, मुख्तयार बाजीगर, पंकज अहूजा, अवतार मोंगा, विजय गोयल सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, विभिन्न वार्डो के पार्षद व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed