{"_id":"64627c7ddb03f72eab069fb6","slug":"in-two-and-a-half-years-3200-divyangs-did-not-get-certificate-made-after-application-fatehabad-news-c-21-1-133797-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ढाई सालों में 3200 दिव्यांगों ने आवेदन के बाद नहीं बनवाया प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ढाई सालों में 3200 दिव्यांगों ने आवेदन के बाद नहीं बनवाया प्रमाण पत्र
विज्ञापन
फतेहाबाद में मेडिकल करवाने पहुंचे दिव्यांग।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में सोमवार को दिव्यांगों के लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में हिसार से फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ पहुंचे। पहले दिन कैंप में मेडिकल करवाने वाले दिव्यांगों की संख्या कम रही। 60 दिव्यांग ही मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे।
जिले में 3200 ऐसे दिव्यांग हैं जिन्होंने आवेदन के बाद प्रमाण पत्र ही नहीं बनवाया है। स्वास्थ्य विभाग इन दिव्यांगों को फोन करके कैंप में आकर मेडिकल करवा कर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बुला रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2021, 2020 और 2023 में करीब 3200 ऐसे दिव्यांग हैं जिन्होंने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन तो किया लेकिन ये मेडिकल करवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। कोरोना महामारी के दौरान कैंप बंद कर दिए गए थे। इसके चलते भी दिव्यांगों ने आवेदन तो कर दिया लेकिन कैंप न लगने के कारण मेडिकल करवाने नहीं आए।
आज और कल भी लगेगा मेडिकल कैंप
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आज और कल भी स्पेशल मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में प्रमाण पत्र के लिए दिव्यांगों के मेडिकल होंगे। इसके बाद 18 और 19 मई को टोहाना में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।