{"_id":"66afd2951a8395969d0ff724","slug":"in-tohana-an-elderly-woman-was-mauled-to-death-by-ferocious-dogs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-120434-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में बुजुर्ग महिला को खूंखार कुत्तों ने नोच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में बुजुर्ग महिला को खूंखार कुत्तों ने नोच कर मार डाला
विज्ञापन
हिसार रोड पर मिले बुजुर्ग महिला के शव को नागरिक अस्पताल में ले जाते सहारा रेस्कयू टीम।
टोहाना। खूंखार कुत्तों ने टोहाना में बुजुर्ग महिला को नोच कर मार डाला। शहर के हिसार रोड स्थित नहर से जलघर की तरफ जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में शनिवार रात महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव को बुरी तरह से कुत्तों ने नोच खाया था। मृतका के हाथ पर बने टैटू से उनकी पहचान जींद जिले के नरवाना के गांव धाबी टेक सिंह निवासी कृष्णा देवी (72) के रूप में हुई। शहर थाने से जांच अधिकारी एचसी सुषमा ने मृतका की बेटी सुलोचना के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुत्तों के हमले में महिला के मौत की पुष्टि हुई है।
शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ राहगीर हिसार रोड स्थित नहर की पटरियों से जा रहे थे तो उन्हें दुर्गंध आई। कुछ दूर झाड़ियों के पास राहगीर पहुंचे तो उन्हें एक शव दिखा। इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक महिला का शव क्षत-विक्षत पड़ा था। मृतका के चेहरे और पेट को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच खाया था। पुलिस ने सहारा रेस्क्यू टीम को बुलाकर शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखवा दिया।
पुलिस के मुताबिक महिला के हाथ पर नाम व फूल का टैटू बना हुआ था। महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो परिजन रविवार को नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने मृतका के हाथ पर बने कृष्णा नाम के टैटू से उनकी पहचान की। मृतका की बेटी सुलोचना ने बताया कि करीब 20 साल पहले उनके इकलौते बेटे की मृत्यु हो गई थी और उनकी पुत्रवधू भी चली गई थी। इससे वे मानसिक रूप से परेशान थीं। गीता कॉलोनी में उनके पास रहती थीं। मृतका की बेटी के अनुसार उनकी माता पहले भी कई बार घर से चली जाती थीं और बाद में लौट आती थीं। वह दो अगस्त की शाम भी घर से गईं थीं और वह उन्हें ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से हुई मौत
बुजुर्ग महिला के शव का डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि महिला के गर्दन पर कुत्तों ने हमला करके नोच दिया, जिससे खून ज्यादा बहने के कारण मौत हो गई। विसरा को जांच के लिए पुलिस को दे दिया गया है।
डॉ.कुणाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना
कोट
महिला के शव को बुरी तरह से कुत्तों ने नोच खाया था। वहीं, मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
नीरज कुमार, कार्यवाहक शहर थाना प्रभारी टोहाना।