{"_id":"6ad3b24994cc0443b405ecd8","slug":"in-the-ramlila-the-younger-brother-will-play-ravana-the-elder-brother-will-play-hanuman-and-the-son-will-take-on-the-role-of-akshay-kumar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163158-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रामलीला में छोटा भाई बनेगा रावण, बड़ा हनुमान, अक्षय कुमार के रोल में होगा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रामलीला में छोटा भाई बनेगा रावण, बड़ा हनुमान, अक्षय कुमार के रोल में होगा बेटा
Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
भूना। रामलीला के मंच पर रावण की भूमिका निभाते छोटे भाई अजय मेहता और हनुमान के किरदार में बड़े भ
भूना। घर में भाई-भाई और मंच पर रावण-हनुमान। रोजमर्रा की जिंदगी में सुख-दुख के साथी दो सगे भाई शनिवार रात रामलीला में एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे। खास बात यह है कि रावण का बेटा अक्षय कुमार भी अपने सगे ताऊ यानि हनुमान को पकड़ने पहुंचेगा।
श्री राम कृष्ण कला मंच की 75वीं रामलीला में होने वाली लंका दहन की लीला में मेहता परिवार की करीब 36 साल पुरानी अभिनय परंपरा एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। छोटे भाई अजय मेहता रावण बनेंगे तो बड़े भाई हरविंदर मेहता हनुमान की भूमिका निभाएंगे। वहीं अजय मेहता के बेटे रवीश मेहता रावण के पुत्र अक्षय कुमार का किरदार निभांएगे।
वाटिका उजाड़ने की लीला के मंचन में वे हनुमान बने अपने सगे ताऊ को पकड़ने पहुंचेंगे। मंच पर युद्ध और चुनौती के दृश्य होंगे लेकिन पर्दे के पीछे यह परिवार के आपसी तालमेल और अभिनय के प्रति समर्पण की कहानी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
1981 में शुरू हुआ अभिनय का सफर
मेहता परिवार का रामलीला से जुड़ाव दशकों पुराना है। वर्ष 1981 में हरविंदर मेहता ने अंगद की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वर्ष 1991 में अजय मेहता ने मेघनाद का किरदार निभाया। दोनों भाइयों ने अपने अभिनय और संवादों से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। वर्ष 2016 में अजय मेहता रावण बने और हरविंदर मेहता ने हनुमान की भूमिका निभाई। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच मंच पर होने वाले संवाद रामलीला के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गए। हरविंदर मेहता श्रीराम कृष्ण कला मंच के निदेशक भी हैं। करीब तीन साल पहले इस परंपरा में एक और कड़ी जुड़ी, जब अजय मेहता के बेटे रवीश मेहता ने अक्षय कुमार की भूमिका निभानी शुरू की। अब मंच पर पिता रावण, बेटा अक्षय कुमार और भाई हनुमान के किरदार में दिखाई देते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
मंच पर चुनौती, पर्दे के पीछे पारिवारिक तालमेल
लंका दहन की लीला में हनुमान अशोक वाटिका उजाड़ेंगे। इसके बाद अक्षय कुमार उन्हें पकड़ने पहुंचेगा। युद्ध के प्रसंग के बाद हनुमान रावण के दरबार में पहुंचेंगे जहां दोनों के बीच तीखे संवाद होंगे। इन दृश्यों में दर्शकों को अभिनय का रोमांच देखने को मिलेगा। शनिवार रात लंका दहन की लीला में दर्शकों को मनोरंजन के साथ पारिवारिक विरासत और अभिनय के प्रति लगाव की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।