फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the first phase, 87 percent students gave the Super 100 exam, the result of the first phase will come on June 20

पहले चरण में 87 फीसदी विद्यार्थियों ने दी सुपर 100 परीक्षा, 20 जून को आएगा पहले चरण का परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
In the first phase, 87 percent students gave the Super 100 exam, the result of the first phase will come on June 20
फतेहाबाद में सुपर 100 योजना के तहत परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सुपर-100 कार्यक्रम के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को पहले चरण की परीक्षा ली गई। जिला मुख्यालय के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित हुई परीक्षा में 87 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिले से 420 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जबकि परीक्षा देने के लिए 366 विद्यार्थी पहुंचे। 54 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा का परिणाम 20 जून तक आने की संभावना है। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा होगी, जो कि कोचिंग सेंटर स्तर पर ही होगी। बता दें कि सुपर 100 कार्यक्रम के दोनों चरणों में परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, चंडीगढ़, करनाल और हिसार में कोचिंग दी जाएगी। दो साल तक विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी।
विज्ञापन

15 जुलाई से शुरू हो शुरू होंगी कक्षाएं
शिक्षा विभाग ने सुपर 100 कार्यक्रम को लेकर पहली बार शेड्यूल जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा का परिणाम 20 जून तक आएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को 24 जून से 8 जुलाई तक कोचिंग सेंटर पर तैयारी करवाकर परीक्षा ली जाएगी। 10 जुलाई तक दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होगा। 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में इन विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
वर्ष पास विद्यार्थी
2018- 19 13
2019-20 33
2020- 21 38
कोट
परीक्षा को लेकर मुख्य अधीक्षक हरमिंद्र सिंह, अधीक्षक ओपी डूडी रहे। अधिकारियों की टीम ने परीक्षा को लेकर निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय में शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है।

-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
कोट
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदनों की संख्या ज्यादा रही है। लेकिन इस बार ज्यादा आवेदन आए हैं। करीब 87 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed