{"_id":"668c2ba990421ae11f005aa2","slug":"in-the-case-of-extorting-money-and-gold-from-a-minor-by-blackmailing-him-the-court-sentenced-him-to-3-years-imprisonment-and-a-fine-of-rs-20000-each-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-119123-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नाबालिग को ब्लैकमेल कर रुपये व सोना ऐंठने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 3-3 साल की कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नाबालिग को ब्लैकमेल कर रुपये व सोना ऐंठने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 3-3 साल की कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा
Mon, 08 Jul 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नाबालिग लड़की की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर डालने का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर सोने की चेन, बालियां व पांच हजार रुपये लेने के मामले में सीजेएम अंबरदीप सिंह की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। फतेहाबाद की ऑफिसर कॉलोनी निवासी राहुल व नहर कॉलोनी निवासी अनमोल उर्फ एनी को दोषी करार देते हुए अदालत ने उन्हें 3-3 साल की कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
इस मामले में शहर थाना पुलिस फतेहाबाद ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर 24 फरवरी 2021 को राहुल व अनमोल उर्फ एनी के खिलाफ धारा 384, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की की माता ने बताया था कि उसकी 15 वर्षीय ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। दोनों आरोपियों ने कहीं से लड़की के पिता का नंबर ले लिया और लड़की जब ऑनलाइन क्लास लगाती थी तो आरोपी कई बार लड़की को फोन करते और बात करने का दबाव बनाते। जब वह ट्यूशन पढ़ने जाती तो दोनोंं आरोपी बेटी को परेशान करते और कहते कि उनके पास उसकी रिकॉर्डिंग है, वह इसे फेसबुक पर डाल देंगे और रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर देंगे। इस बात से उसकी बेटी काफी डर गई और आरोपियों ने उसकी लड़की को धमकी देकर घर में रखी दो तोले सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बालियां व 5000 रुपये मंगवा लिए। बाद में जब लड़की ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद लड़की की माता ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया व उन्हें तीन-तीन साल की कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।