फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In case of an accident, the police will record the data on the app, the sites will be marked

दुर्घटना होने पर पुलिस एप पर दर्ज करेगी डाटा, स्थल होंगे चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
In case of an accident, the police will record the data on the app, the sites will be marked
फतेहाबाद में इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप को लेकर ट्रेनिंग देते हुए अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
दुर्घटना होने पर पुलिस एप पर दर्ज करेगी डाटा, स्थल होंगे चिह्नित
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप (आईरेडऐप) के बारे में पुलिस लाइन में हुई कार्यशाला
फोटो नंबर 24
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। अब दुर्घटना होने पर पुलिस मौके पर जाएगी और आईरेड एप पर डाटा दर्ज करेगी। जिन जगहों पर चार से ज्यादा दुर्घटनाएं होंगी उसे चिह्नित किया जाएगा और पीडब्ल्यूडी विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। विभाग संबंधित सड़क पर हादसे के कारण ढूंढेगा और उसे ठीक करवाएगा।
इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस एप (आई रेड ऐप) के बारे में यातायात डीएसपी चंद्रपाल व डीएसपी शुक्रपाल ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में पुलिस अनुसंधान अधिकारियों को एक कार्यशाला आयोजित कर ट्रेनिंग दी। जिससे यह जल्द से जल्द एप पर जिले में होने वाले सड़क हादसों के बारे में जानकारी अपडेट कर सकें। ट्रैफिक डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि हर साल सड़क हादसों में काफी लोग अपनी जान गवा देते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की तरफ से इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में घायल होकर व्यक्ति अस्पताल आता है या पुलिस को हादसे की सूचना मिलती है तो उन्हें अब इस एप पर सड़क हादसा होने वाली जगह के नाम समेत अन्य जानकारी डालनी होगी। पुलिस, पीडब्ल्यूडी, हेल्थ व ट्रांसपोर्ट विभाग अपने-अपने संबंधित विभाग के कार्य कर रहे है। कार्यशाला में विभाग के इंजीनियर संजय कुमार ने सभी के फोन में इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप डाउनलोड करवाया और एप को चलने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को एप में देनी होगी यह जानकारी
हादसा होते ही मौके पर पहुंचने वाले संबंधित पुलिस कर्मचारी को एप में दुर्घटना का समय, तारीख, लोकेशन एक्सीडेंट होने वाली गाड़ियों की डिटेल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। एप पर दुर्घटना के फोटो और वीडियो भी भेजने होंगे। एप पर जानकारी अपलोड करने से सड़क हादसे वाली जगह को चिह्नित कर खामियों को दूर करवाकर हादसों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed