{"_id":"69273a0ff00c1f0ee30efb97","slug":"illegal-encroachment-removed-from-panchayat-land-in-lahariya-village-18-kiosks-uprooted-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144301-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लहरिया गांव में पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाया, 18 खोखे उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लहरिया गांव में पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाया, 18 खोखे उखाड़े
Wed, 26 Nov 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
लहरिया गांव में पंचायत की शामलाती व जोहड़ की जमीन से कब्जे को हटवाती टीम।
भूना। लहरिया गांव में पंचायत की करोड़ों रुपये की शामलात व जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में दर्जनों लोगों से कब्जा खाली करवाया गया। कार्रवाई के दौरान 18 खोखे हटाए गए, जिनसे गांव के छोटे दुकानदार वर्षों से अपना रोजगार चला रहे थे। कार्रवाई के बाद इन गरीब दुकानदारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बजीर सिंह द्वारा वर्ष 2020-21 में दी गई शिकायत पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई। कब्जा हटाओ अभियान की निगरानी सरपंच प्रतिनिधि जगदीश नेहरा और ग्राम सचिव अमित सिंगला ने की। बुधवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 171 की जोहड़ की 18 कनाल 5 मरले व पंचायत की बस स्टैंड पर स्थित जमीन को भी कब्जा मुक्त करवाया गया। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से चल रहे कारोबार के बंद होने से परिवारों का गुजारा मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका रोजगार बचा रहे। कब्जा हटाने के बाद जमीन को पंचायत के नाम दर्ज कर पुनर्विकास की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि कब्जा हटाओ अभियान को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से पूरी की गई और कब्जाधारियों को हटा दिया गया है।