{"_id":"6b087b6765f0fa7b35041cce","slug":"if-you-litter-your-actions-will-be-captured-on-camera-fines-range-from-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-165307-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कचरा फेंका तो कैमरे में कैद होगी करतूत, 200 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कचरा फेंका तो कैमरे में कैद होगी करतूत, 200 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना
Fri, 27 Nov 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पुराना पीएनबी बैंक के सामने बना कचरा डंपिंग प्वाइंट संवाद
फतेहाबाद। शहर की सड़कों और मुख्य मार्गों पर कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं। नगर परिषद ने खुले में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए छह प्रमुख डंपिंग प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
इन कैमरों के जरिये कचरा डालने वालों पर नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 200 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से भूना रोड पर ऑटो मार्केट के बाहर, पुराने बस स्टैंड के पास, पुरानी एसडीएम निवास के सामने, पुराने पीएनबी बैंक के सामने, भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने और बीघड़ रोड पर कैमरे लगवाए जाएंगे।
इन कैमरों का कंट्रोल नगर परिषद की सफाई शाखा और जिला नगर आयुक्त के पास रहेगा। इससे डंपिंग प्वाइंटों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी और कचरा डालने वालों की पहचान करना आसान होगा।
विज्ञापन
दरअसल, शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर अभी भी लापरवाही सामने आ रही है। सुबह कचरा उठाने के बाद भी लोग दोबारा मुख्य सड़कों के किनारे बने डंपिंग प्वाइंटों पर कचरा डाल देते हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी के ढेर लग जाते हैं। इन स्थानों से रोजाना गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है और शहर की स्वच्छता पर भी सवाल उठते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ ने बताया कि नगर परिषद के सफाई दरोगाओं को भी चेतावनी दी जा चुकी है। यदि उनके क्षेत्र में कचरा मिला तो एक दिन का वेतन काटा जाएगा। अब सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर को साफ रखना और कचरा फैलाने वालों की जवाबदेही तय करना है।