फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the crowd increases in the market, then the agencies will buy on Sunday also

मंडी में भीड़ बढ़ी तो रविवार को भी खरीद करेंगी एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
If the crowd increases in the market, then the agencies will buy on Sunday also
अनाजमंडी में आया धान और खरीद के इंतजार में बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अनाजमंडी में बुधवार को धान की खरीद नहीं हो पाई। हालांकि औपचारिक तौर पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मजदूरों की हड़ताल के कारण काम नहीं हो रहा। धान की उतराई, सफाई, बोरियों में भरने व उठान जैसा सारा काम मजदूर करते हैं। मजदूरों के अभाव में खरीद एजेंसियां भी कुछ नहीं कर पा रहीं। बुधवार तक फतेहाबाद की मंडी में लगभग 2 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जबकि खरीद सिर्फ 441 क्विंटल धान की हो पाई है। जो धान खरीदा जा चुका है, उसका भी उठान करने में दिक्कत आ रही है। यदि मजदूरों की हड़ताल लंबी हो गई तो किसानों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। फिलहाल अधिकारी रोजाना यही कह रहे हैं कि एकाध दिन में मजदूर मान जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। रविवार को भी एजेंसियां धान की खरीद करेंगी। हर सीजन में रविवार के दिन खरीद एजेंसियां फसल नहीं खरीदती। इस बार व्यवस्था बनाई गई है कि यदि मंडियों में भीड़ बढ़ जाती है और किसानों को दिक्कत होती है तो खरीद एजेंसियां धान खरीद करेंगी। हालांकि शेड्यूल सोमवार से शनिवार तक का बनाया गया है। जो एजेंसी शनिवार को खरीद करेगी, वही एजेंसी रविवार को खरीद करेगी। फूड एंड सप्लाई विभाग, हैफेड, एफसीआई व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरशन 7 अनाज मंडियों व 31 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद करेंगी। एफसीआई कम सक्रिय है। यह एजेंसी फतेहाबाद में शनिवार व जाखल में मंगलवार को खरीद करेगी। बाकी एजेंसियां सप्ताह में तीन से चार दिन खरीद करेंगी।
विज्ञापन

मंडी में सफाई व्यवस्था का अभाव
शहर की अनाजमंडी में सफाई व्यवस्था भी गंभीर समस्या बनी हुई है। मंडी के भीतर कुछ हिस्सों में पानी भरा रहता है और कचरा पड़ा रहता है। सफाई व्यवस्था सही न होने के कारण किसानों को दिक्कत आ रही है। जल भराव के कारण मच्छर पनपते हैं। इससे मलेरिया व डेंगू के फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मार्केट कमेटी की तरफ से तमाम तैयारियां पूरी हैं। सफाई व्यवस्था में कहीं कोई खामी है तो उसे दूर किया जाएगा। फिलहाल मजदूरों की हड़ताल खत्म होने का इंतजार है। इसके बाद तेजी से खरीद की जाएगी। यहां तक कि रविवार को भी खरीद की जा सकती है। उम्मीद है कि वीरवार तक हड़ताल खत्म हो जाएगी।
-संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed