फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the candidate is not liked in the civic elections, then the option of NOTA will also be available

निकाय चुनाव में उम्मीदवार पसंद नहीं तो नोटा का भी मिलेगा विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
If the candidate is not liked in the civic elections, then the option of NOTA will also be available
फतेहाबाद में उम्मीदवारों की बैठक लेते हुए चुनाव अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव में इस बार मतदाताओं को नोटा विकल्प भी दिया जा रहा है। चुनाव में अगर उम्मीदवार को चेयरमैन और पार्षद उम्मीदवार पसंद नहीं है तो मतदाता नोटा विकल्प का इस्तेमाल कर सकते है। पहली बार नगर निकाय चुनाव में नोटा का विकल्प भी दिया जा रहा है। ये ही नहीं ईवीएम पवर उम्मीदवारों की फोटो भी लगेगी। इसको लेकर उम्मीदवारों से अच्छी क्वालिटी की फोटो लेकर स्कैन की जा रही है। ईवीएम पर उम्मीदवार, उसका नाम, चुनाव चिन्ह और फोटो भी होगा ताकि मतदान करते समय मतदाता को किसी तरह का भ्रम न रहे।
विज्ञापन

फतेहाबाद नगर परिषद के तहत 27 वार्डो में 60 बूथों पर चुनाव होने जा रहा है। यहां पर पार्षद पद के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में है और चेयरमैन पद के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। 19 जून को मतदान होगा और 22 को मतगणना होगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर भूना के मतदाता आगे है जबकि रतिया मतदान में फिसड्डी रहा है। वर्ष 2016 में हुए चुनाव की रिपोर्ट के मुताबिक रतिया में 58.2 फीसदी, भूना में 83.7 फीसदी, फतेहाबाद में 79.8 फीसदी और टोहाना में 81 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में हुए निकाय चुनाव की स्थिति
नगर निकाय वार्ड वोटर मतदान
रतिया नगर पालिका 17 22353 58.2
भूना नगर पालिका 15 18223 83.7
फतेहाबाद नगर परिषद 25 48825 79.8
टोहाना नगर परिषद 23 45516 81.0
वर्ष 2022 के चुनाव में ये है स्थिति
नगर निकाय वार्ड मतदाता
नगर पालिका रतिया 17 25452
नगर पालिका भूना 15 20320
नगर परिषद फतेहाबाद 27 58801
नगर परिषद टोहाना 23 45809
अधिकारियों ने उम्मीदवारों की ली बैठक, चुनाव खर्च का ब्योरा रखने के दिए आदेश
नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का खर्चे का पूरा ब्यौरा रखना होगा। इसको लेकर चुनाव अधिकारियों ने नगर परिषद कार्यालय फतेहाबाद में उम्मीदवारों की बैठक ली। बैठक में सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक विनय सिंह, रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल व अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में पहुंचे उम्मीदवारों को चुनाव खर्च के ब्यौरा के बारे में बताया गया। इसके अलावा आदेश दिए गए कि वह चुनाव खर्च का ब्योरा रखें। चुनाव खर्च को लेकर सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed