{"_id":"6220f80a05ec15442240bfa4","slug":"if-loud-noise-becomes-a-hindrance-in-studies-the-police-will-crack-down-fatehabad-news-hsr6257699186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में तेज आवाज बाधा बनी तो पुलिस कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई में तेज आवाज बाधा बनी तो पुलिस कसेगी नकेल
विज्ञापन
सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मार्च महीना स्कूली विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को लेकर बेहद अहम महीना होता है। साल भर की पढ़ाई के बाद उनके नतीजों के लिए जी तोड़ मेहनत विद्यार्थी करते हैं। लिहाजा विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए ठीक से पढ़ाई कर सकें, इसलिए जिले में ध्वनि नियंत्रण पर पुलिस ने फोकस शुरू किया है। तेज आवाज में किसी भी प्रकार का शोर-शराबा करने वालों पर पुलिस सख्ती करेगी। एसपी सुरिंद्र भोरिया ने इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों को अलर्ट रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गांव हो या शहर, गली हो या मोहल्ला, हर जगह पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से लेकर किसी भी तरह का शोर शराबा करने पर रोक रहेगी। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी प्रकार का म्यूजिक तेज आवाज में नहीं बजेगा। बता दें कि मार्च महीने में सभी स्कूली विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन होता है। इसमें बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी देर रात तक और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा कोरोना काल के चलते कई विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से दिनभर अलग-अलग समय में भी अपनी पढ़ाई करते हैं।
होटल, धर्मशालाओं, मैरिज पैलेस और रेस्टोरेंट संचालकों को खास हिदायत
शादी समारोह से लेकर जन्मदिन पार्टी, धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक सिस्टम को संयमित रखने के लिए होटल, मैरिज पैलेस, धर्मशाला और रेस्टोरेंट संचालकों को हिदायत भेजी जा रही है। मार्च महीने में तय समयावधि और तय लिमिट के दायरे से तेज आवाज में उनके यहां किसी भी प्रकार का म्यूजिक नहीं बजाना है। आमतौर पर लोग देर रात तक म्यूजिक पर मस्ती करते हैं, जिसको रोकने की पहली जिम्मेदारी खुद संबंधित संचालक की होगी। उसके बाद यदि पुलिस को सूचना मिलती है तो नियम के खिलाफ जाकर म्यूजिक बजाए जाने पर संबंधित संचालक से जवाबतलबी की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल कैंपस के नजदीक रखना होगा विशेष ध्यान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मार्च महीने में दिन के समय स्कूल कैंपस के नजदीक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से लोगों को बचना होगा। तय दायरे से अधिक तेज आवाज में यदि म्यूजिक या किसी तरह का शोर स्कूल कैंपस के आसपास होने की शिकायत स्कूल प्रबंधन की ओर से मिलती है तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
डायल 112 भी रहेगी तत्पर
स्कूल प्रबंधन से लेकर स्वयं पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए डायल 112 की टीम हर समय मदद के लिए तत्पर रहेगी। पढ़ाई कर रहे बच्चे अपने घर या स्कूल कैंपस के आसपास यदि तेज आवाज के किसी भी प्रकार के शोर-शराबेे से परेशान हों तो वे किसी से निजी तौर पर शिकायत करना संभव नहीं समझ रहे हों तो डायल 112 उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगी। डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिलने पर बच्चों और स्कूल प्रशासन को मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
कोट
विद्यार्थियों के प्रति नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें : एसपी
मार्च का महीना विद्यार्थियों के लिए काफी अहम होता है। इस दौरान उन्हें कड़ी मेहनत करके परीक्षा देनी होती है, इसलिए देर रात से लेकर सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि तेज आवाज में म्यूजिक या शोर शराबा करके परेशानी का कारण न बनें। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। कहीं भी नियमों का उल्लंघन होगा तो कार्रवाई होगी।
-सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद