फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If illegal ramps are not removed, the municipality will have them demolished

Fatehabad News: अवैध रैंप नहीं हटाए तो नगर पालिका तुड़वाएगी

Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
If illegal ramps are not removed, the municipality will have them demolished
रतिया की गीता कॉलोनी में निरीक्षण करते नगर पालिका सचिव शुभम कुमार व जेई। संवाद
रतिया। गीता कॉलोनी में घरों के बाहर बने अवैध पक्के रैंप नहीं हटाने पर नगर पालिका जेसीबी से इन्हें तुड़वाएगी। बुधवार को सचिव शुभम कुमार और जेई ने मौके का निरीक्षण कर मकान मालिकों को रैंप तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने गली और नाली पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहले भी कई बार चेतावनी दी है। मंगलवार को कई कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर करीब चार फुट ऊंचे रैंप तोड़ दिए थे। कुछ लोगों ने रैंप नहीं हटाए तो कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका में इस बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर बुधवार दोपहर बाद सचिव शुभम कुमार और जेई गीता कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने रैंप की स्थिति देखी और संबंधित मकान मालिकों को इन्हें हटाने के निर्देश दिए। सचिव शुभम कुमार ने कहा कि निर्देशों के बाद भी रैंप नहीं हटाए गए तो नगर पालिका जेसीबी से इन्हें तोड़वाएगी। कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च संबंधित मकान मालिक से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कॉलोनी में हलचल बढ़ गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ऊंचे रैंप के कारण बरसाती पानी की निकासी प्रभावित होती है। इससे जलभराव की समस्या बनती है। बुजुर्गों और बच्चों को भी आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed