फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If farmers who burn stubble are arrested then there will be mass arrest

Fatehabad News: पराली जलाने वाले किसानों को गिरफ्तार किया तो देंगे सामूहिक गिरफ्तारी

Sat, 16 Nov 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
If farmers who burn stubble are arrested then there will be mass arrest
रतिया शहर थाना में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष निर्भय
रतिया। पराली जलाने पर दो किसानों पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने का दबाव बनाने पर आक्रोशित किसान शहर थाने पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में आए किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी किसान को गिरफ्तार किया गया तो वे सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान निर्भय सिंह ने कहा कि किसानों को गिरफ्तार करने के लिए उनमें डर बनाया जा रहा है, जैसे वो कोई बड़े अपराधी हो। पराली जलाने के मामले में अगर किसी भी किसान की गिरफ्तारी हुई तो भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां इसका कड़ा विरोध करते हुए सामूहिक गिरफ्तारियां देगी। शहरी प्रधान कर्मा सिंह की अगुवाई में शहर थाना प्रभारी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में किसानों ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी से मुलाकात कर कहा कि जरूरत पड़ी तो शहर थाने का घेराव कर धरना भी दिया जाएगा। इस मौके पर किसान गुरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, गमदूर सिंह, भोला सिंह, कुलवंत सिंह, माशा चनकोठी, काला सिंह, कर्मा सिंह, दर्शन सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध जताया
यूनियन से जुड़े किसानों ने शहर थाने में जाने से पूर्व किसान रेस्ट हाउस में बैठक करके शहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। जिला प्रधान निर्भय सिंह ने कहा कि पराली जलाने वाले जिन किसानों पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है, उनको गिरफ्तार करने को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा है। यूनियन लगातार प्रशासन व सरकार से मांग कर रही थी कि सरकार पराली की समस्या का समाधान करें ताकि किसान आग न लगाएं। सरकार पराली की समस्या का समाधान करने के बजाय उल्टा किसानों पर केस डाल कर उन्हें मुजरिम बना रही है। खेतों में जाकर किसानों को डराया जा रहा है। किसान बिजाई का सीजन होने के चलते गेहूं की फसल बोने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में बढ़ रहे नशा तस्कर और अपराधियों को पकड़ने का काम करें, किसानों को परेशान करना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पिछले दिनों सीएम के ओएसडी को भी सौंपा था ज्ञापन
जिला प्रधान निर्भय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने गए थे। किसानों को अनाज मंडियों में फसलों का एमएसपी दिलवाने, डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने, पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज करने के फरमान को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी को लिखित मांग पत्र सौंपा था। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया था कि अगर पूरे प्रदेश में किसी भी किसान की गिरफ्तारी हुई तो मोर्चा आंदोलन करेगा और सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed