फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   I Love Fatehabad boards will be installed in the city, new street lights will be installed for 22 lakhs

Fatehabad News: शहर में लगेंगे आई लव फतेहाबाद के बोर्ड, 22 लाख में लगेंगी स्ट्रीट लाइट

Sun, 09 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
I Love Fatehabad boards will be installed in the city, new street lights will be installed for 22 lakhs
फतेहाबाद के लाजपत नगर चौक मे पार्षदों द्वारा अपने स्तर पर लगाए गए बोर्डसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के सुंदरीकरण और जगमग करने के प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा नगर परिषद शहर में दो जगहों पर आई लव फतेहाबाद के बोर्ड भी लगाएगा। इन सबको लेकर पिछले साल भी प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन बाद में प्रक्रिया बीच में अटक गई थी।
विज्ञापन


अब नए सिरे से फिर से टेंडर लगाया गया है। नगर परिषद के पास करीब एक हजार स्ट्रीट लाइटें आई है। इन्हें लगाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू की गई है। कचरा निस्तारण स्थल के सुधार को लेकर भी नगर परिषद ने योजना बनाई है। इसके लिए कचरा संग्रह स्थल पर तारबंदी की जाएगी।
विज्ञापन




बता दें कि नगर परिषद को दूसरे चरण में करीब एक हजार एलईडी मिली हैं। इन्हें लगाने के लिए करीब 22 लाख रुपये खर्च होंगे। इनमें 45 वाट और 90 वाट की लाइट भी शामिल हैं। पहले चरण में नगर परिषद को दो हजार लाइट मिल चुकी हैं। नगर परिषद प्रशासन पार्षदों से लोकेशन लेगा और वहां पर ये लाइट लगाई जाएंगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन


पपीहा पार्क के सामने लग सकता है आई लव फतेहाबाद का बोर्ड

नगर परिषद प्रशासन ने पिछले साल आई लव फतेहाबाद के बोर्ड लगाने की योजना बनाई थी और इसको लेकर टेंडर भी लगाया था, लेकिन ये बीच में अटक गया था। अबकी बार नगर परिषद कार्यालय के बाहर और पपीहा पार्क के सामने ये बोर्ड लगा सकता है। हालांकि लाजपत नगर चौक में पूर्व पार्षद और मौजूदा पार्षद द्वारा अपने स्तर पर बोर्ड लगाया हुआ है।

- मुख्य कचरा संग्रह स्थल तक बनेगी सड़क इसके अलावा मुख्य कचरा संग्रह स्थल तक इंटर लॉकिंग सड़क बनवाई जाएगी। ये सड़क भोडिया खेड़ा रोड से डंपिंग प्वाइंट तक बनाई जाएगी। फिलहाल स्थिति ये है कि गाड़ियों को डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा प्रशासन तारबंदी भी करवाएगा। इस पर करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे।


-कल से लग सकते हैं 42 करोड़ के टेंडर

नगर परिषद में पिछले साल 14 नवंबर को हुई हाउस बैठक के बाद पार्षदों से एजेंडे लिए गए थे। करीब 42 करोड़ के काम पिछले दिनों वित्त कमेटी की बैठक में पास हुए हैं। इसको लेकर एस्टीमेट पहले ही बन चुके हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार से इन कामों के टेंडर लगने शुरू हो जाएंगे। इनमें शहर के कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed