फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband lost 15 lakh rupees in cricket betting

Fatehabad News: क्रिकेट मैच सट्टेबाजी में गंवाए 15 लाख, पत्नी का 4 लोगों पर आरोप

Thu, 12 Jun 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Husband lost 15 lakh rupees in cricket betting
फतेहाबाद। पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलने के लिए राशि लेकर आईडी देने और 15 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में शहर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भट्ठा कॉलोनी निवासी नीरू बाला की शिकायत पर पुलिस ने भूषण नागपाल निवासी कन्फेक्शनरी की दुकान, लालबत्ती चौक, अमित गिल्होत्रा, राजन ग्रोवर, साहिल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी राजन ग्रोवर नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा का भाई है।
विज्ञापन

हालांकि उपपप्रधान के पति बिंटू टुटेजा का कहना है कि राजन रिश्तेदारी में साला लगता है। मामला कुछ भी नहीं है, इसमें राजीनामा भी हो चुका है, सिर्फ मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। इसके बयान भी थाने में दर्ज हैं। दूसरी बात वो क्या कर रहा है, इस बारे में हमें क्या पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीरू बाला ने कहा कि उसके पति मुकेश की फायर ब्रिगेड कार्यालय के ऊपर मनी ट्रांसफर की दुकान है। आरोप है कि कुछ समय से आरोपी भूषण नागपाल, अमित गिल्होत्रा, राजन ग्रोवर व साहिल सोनी शाम के समय पति के कार्यालय में आकर बैठते हैं। वे शराब पीते हैं और क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने का काम करते हैं।
आरोप है कि साजिश के तहत आरोपियों ने पति को ज्यादा शराब पिलाकर क्रिकेट मैच में मोटी रकम लगाने के लिए उकसाया। आरोपी अपनी आईडी पति को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए दे देते थे। पति नशे में क्रिकेट सट्टा हार जाता।
आरोप है कि इस तरह वह करीब 15 लाख रुपये क्रिकेट मैच में हार कर कर्जदार हो गया है। पति के पास कर्जा उतारने के लिए पैसे नहीं है और ये लोग उससे पैसे मांग रहे है। आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर मोटी राशि का सट्टा लगवा हरवा दिया।
पति सुसाइड करने का कर चुका प्रयास

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पति मानसिक रूप से परेशान रहता है और 15 मई 2025 को गैर मौजूदगी में सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पंचायतें भी हो चुकी है। पंचायत में ही मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा चुका है लेकिन जब मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


-

12 सट्टेबाजों के खिलाफ जारी हो चुका है लुकआउट सर्कुलर

क्रिकेट सट्टे और ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पुलिस प्रशासन करीब 15 दिन में दो मामले दर्ज कर चुका है। इन मामलों में चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इनसे पूछताछ के बाद 12 सट्टेबाजों के नाम सामने आ चुके हैं। इनको लेकर पुलिस विभाग लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर चुका है। पुलिस इनकी प्रॉपर्टी अटैच की तैयारी में भी है। पुलिस सट्टेबाजी के मामले में मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले पंकज को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस अनिल मान को गिरफ्तार कर चुकी। वहीं एक महिला आरोपी उषा चौधरी को गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर चुकी। 31 मई को शहर पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के मामले में शिव नगर निवासी गगन को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद आरोपी प्रवीन उर्फ पीनू को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। अब क्रिकेट सट्टेबाजी मामले में पुलिस की ये तीसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed