फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband beats wife when she checks purse on suspicion of illicit relationship

Fatehabad News: अवैध संबंध के शक में पर्स चेक किया तो पति ने पत्नी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Husband beats wife when she checks purse on suspicion of illicit relationship
फतेहाबाद। शहर के नजदीक एक ढाणी निवासी महिला को उसके पति ने पर्स चेक करने पर पिटाई कर डाली और उसे 10 जगह चोटें आई हैं। महिला अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर शक कर रही थी। महिला को उपचार के लिए पंजाब के बुढलाडा के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि फतेहाबाद के नजदीक एक ढाणी में निवासी युवक के साथ 12 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटे हुए। आरोप है कि उसे अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक है। इसको लेकर उसने 15 दिन पहले पति का पर्स चेक कर रही थी तो पति मौके पर आ गया। इसी रंजिश में 17 मई को पति शराब के नशे में आया और उसने लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपनी मां को बताया। मां ने उसे बुढलाडा के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed