{"_id":"64aeeed3bcfec6599a00e666","slug":"husband-arrested-in-womans-suicide-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-2113-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला के आत्महत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला के आत्महत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
रोष जता रहे पंजाब के किसान नेताओं और परिजनों को समझाते सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह
रतिया। रतिया के गांव अलीकां में विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आराेपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव को लेकर गए। पुलिस ने मृतक रेखा के भाई संदीप की शिकायत के आधार पर पति पवन, ससुर बनत सिंह, देवर दीपक, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज कर किया है।
जानकारी के अनुसार अलीकां निवासी पवन की पत्नी रेखा ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार को घर के चौबारे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले रेखा ने अपने भाई संदीप को सुसाइड नोट भेजा, इसमें उसने अपने पति सास सहित अन्य ससुराल जाने पर दहेज प्रताड़ना, सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने आकर पुलिस के समक्ष ससुराल जनों पर दहेज के लिए हत्या करने की शिकायत दी। पुलिस ने रेखा के भाई संदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार शाम मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।
बुधवार सुबह सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, नागपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार की टीम ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की तो मृतक रेखा के भीखी मायका पक्ष के लोगों और पंजाब के किसान संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से मनाकर दिया। थाना प्रभारी के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम करवाने को राजी हो गए, मगर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव ले जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में नामजद पवन को पुलिस ने फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर मृतक रेखा के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर भीखी चले गए।
विज्ञापन
कोट
मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंपा दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी, रतिया।