फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband and brother-in-law accused of unnatural sexual abuse

पति व देवरों पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Husband and brother-in-law accused of unnatural sexual abuse
भूना। खंड के एक गांव की महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने के साथ ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की शादी पानीपत के युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी में हैसियत के अनुसार पिता ने दान दहेज और रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुरालजन खुश नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वाले महिला को शादी के कुछ दिनों बाद से ही ताने मार रहे थे। इसलिए उसे बेइज्जत करने के लिए उसके दो देवरों ने भी उसके साथ जबरन कई बार यौन शोषण किया। आरोपियों को मां का संरक्षण मिला हुआ है। महिला ने बताया कि उसे बेवजह शारीरिक एवं मानसिक रूप से तंग करके घर से निकालने की नीयत के चलते अप्राकृतिक यौन शोषण के कारण उसे अहसनीय पीड़ा हुई। वहीं, उसके देवरों ने अपनी मां की मौजूदगी में उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गृह मंत्री को शिकायत देकर न्याय दिलवाने की गुहार लगाई थी। उसी के चलते पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भूना थाने में महिला के पति, दोनों देवरों तथा सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोट
पीड़ित महिला को आए दिन प्रताड़ित करने के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए जाते थे। इसका विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, देवरों सहित चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 376डी, 376(2), 376एफ, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed