फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Humidity increased due to rain, skin diseases increased

Fatehabad News: बारिश से मौसम में बढ़ी नमी, त्वचा रोगों में हुई बढ़ोतरी

Sun, 29 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 29 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to rain, skin diseases increased
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में त्वचा के रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर बैठे मरीज एवं तीमारदार।
फतेहाबाद। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद त्वचा रोगियों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसकी वजह मौसम में नमी और पसीने है। जिला नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में फंगल इंफेक्शन, खुजली, दाद, चकत्ते के मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा एक तिहाई बढ़ गई है।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार रोजाना करीब 80 त्वचा रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मरीज फंगल इंफेक्शन से पीड़ित हैं। नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण पसीना अधिक आता है और कपड़ों से नमी सूख नहीं पाती, जिससे फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है।
विज्ञापन

खासतौर पर शरीर के उन हिस्सों में, जहां हवा का संपर्क कम होता है जैसे गर्दन, कमर, बगल, पैर के बीच और अंगुलियों के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है। वहीं, नमी और पसीने से बचने के लिए शरीर को सूखा और साफ रखना जरूरी होता है। इसके अलावा, नहाने के बाद शरीर को सुखाए बिना कपड़े पहनना, तंग कपड़े, जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनने और गीले मोजे पहनने के कारण भी यह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इंफेक्शन से बचाव के लिए कपड़ों को मौसम व सीजन के अनुसार प्रयोग करें। वहीं मधुमेह के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण फंगल इंफेक्शन जल्दी होता है और घाव गंभीर रूप ले सकते हैं। ऐसे मरीजों को ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के साथ-साथ शरीर की सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।
-----


इन बातों का रखें ध्यान
-शरीर को सूखा और साफ रखें।
-हल्के सूती कपड़े पहनें।
-भीगे कपड़े या गीले मोजे तुरंत बदलें।
- अधिक समय के लिए पसीना न रहने दें।
- डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed